International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

क्षेत्रीय पत्रकारिता में महिलाओं का प्रतिनिधित्व (उत्तराखंड के विशेष संदर्भ में अध्ययन)

Author(s) सुमित जोशी, डॉ. चेतन भट्ट, डॉ. राकेश चंद्र रयाल
Country India
Abstract भारत की पहली महिला पत्रकार होने का सम्मान मोक्षदायिनी देवी को प्राप्त है। उन्होंने सन 1848 में पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखा। पराधीन भारत में ब्रिटिश शासन सामने समाचार पत्र शुरू करना चुनौतियों से भरा हुआ था, साथ ही देश में अशिक्षा एक बहुत बड़ी समस्या थी। इसके बावजूद महिलाओं ने धीरे-धीरे कदम बढ़ाकर कलम की ताकत दिखाई। विभिन्न भाषाई समाचार पत्र-पत्रिकाएं महिलाओं ने शुरू कीं। पत्रकारिता में प्रिंट मीडिया के अलावा अन्य आयाम भी शामिल हुए। समय के साथ महिलाओं ने मुख्यधारा की पत्रकारिता की ओर कमद बढ़ाए लेकिन आज भी मीडिया पुरुषों की प्रधानता नजर आती है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता में परिस्थितियां थोड़ी सुधरी जरूर है लेकिन क्षेत्रीय पत्रकारिता में आज भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नाम मात्र का है। यह शोध कार्य क्षेत्रीय पत्रकारिता में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के अध्ययन पर आधारित है और उत्तराखंड राज्य को केंद्र में रखकर किया गया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य उत्तराखंड से संबंधित इस अध्ययन में पाया गया कि यहां पत्रकारिता में महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी न्यून है। राज्य से प्रकाशित लीडिंग समाचार पत्रों में एक भी महिला सम्पादक नहीं है। साथ ही जिला और तहसील ब्यूरो कार्यालयों की कमान पुरुषों के पास है। लीडिंग मीडिया संस्थानों में संवाददाताओं के रूप में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में काफी कम है। उत्तराखंड में संचालित नेशनल मीडिया हाउसों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भले ही कम हो लेकिन स्थानीय सांध्य दैनिक, पाक्षिक समाचार पत्रों में महिलाओं की प्रतिभागिता अधिक है और वह नेतृत्वकर्ता के रूप में दर्ज हैं।
Keywords पत्रकारिता, मीडिया, महिला पत्रकार, क्षेत्रीय पत्रकारिता
Field Sociology > Journalism / Media
Published In Volume 5, Issue 6, November-December 2023
Published On 2023-12-16
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2023.v05i06.10562

Share this