International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

हिंदी-जापानी की वर्ण/ध्वनि व्यवस्था का व्यतिरेकी अध्ययन (Contrastive Study of Alphabet/Sound System of Hindi-Japanese)

Author(s) सन्मति जैन
Country India
Abstract हिंदी एवं जापानी भाषा क्रमश: भारत एवं जापान में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। हालाँकि, भारत एवं जापान के अलावा भी अन्य कई देशों में इन भाषाओं को बोलने वाले लोग हैं। हम जानते हैं कि प्रत्येक भाषा में लिपि अथवा वर्ण/ध्वनि का ज्ञान एक बुनियादी आवश्यकता माना जाता है; क्योंकि बिना इसके ज्ञान के अमुक भाषा में विद्यमान ज्ञान सामग्री को न तो पढ़ा जा सकता है और न ही पुन: लिखा जाना आसान होता है। ज्ञात हो कि हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है, जो कि ध्वन्यात्मक लिपि की श्रेणी में आती है; तथा आधुनिक जापानी भाषा लेखन में तीन लिपियों (हीरागाना लिपि, काताकाना लिपि एवं कांजी लिपि) का एक-साथ एक ही वाक्य में प्रयोग संभावित है; जिनमें से आरंभ की दो लिपियाँ (हीरागाना लिपि एवं काताकाना लिपि) ध्वन्यात्मक लिपियाँ हैं, तथा कांजी लिपि चित्रात्मक/ भावात्मक लिपि की श्रेणी में आती है। ज्ञात हो कि दोनों ही भाषाओं में बहुत सी ध्वनियाँ समान हैं; तथा, बहुत सी ध्वनियाँ ऐसी भी हैं जो कि हिंदी भाषा में विद्यमान हैं एवं प्रयोग भी की जाती हैं; परंतु, जापानी में उनका प्रयोग नहीं होता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में हिंदी भाषा एवं जापानी भाषा की लिपि अथवा वर्ण/ध्वनि के व्यतिरेकी अध्ययन को शोध-कार्य के रूप में प्रस्तुत किया है।
Keywords हिंदी भाषा की लिपि व्यवस्था, हिंदी भाषा की वर्ण/ध्वनि व्यवस्था, जापानी भाषा की लिपि व्यवस्था, जापानी भाषा की वर्ण/ध्वनि व्यवस्था, हिंदी-जापानी की लिपि व्यवस्था, हिंदी-जापानी की वर्ण/ध्वनि व्यवस्था।
Published In Volume 6, Issue 1, January-February 2024
Published On 2024-02-19
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2024.v06i01.17410

Share this