International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों की बहुभाषी शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन

Author(s) Anjali, Anil Kumar Nautiyal
Country India
Abstract शिक्षा एक गतिशील व सामाजिक प्रक्रिया है। प्रत्येक समाज शिक्षा के द्वारा ही ज्ञान का हस्तांतरण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में करता है। शिक्षा समाज की संस्कृति की निरन्तरता को बनाए रखती है। शिक्षा के द्वारा ही बालक समाज के आधारभूत नियमों, परम्पराओं, प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। इस विचार से शिक्षा एक संस्था के रूप में कार्य करती है। वर्तमान जाँच में लिंग, स्थानीयता और विषय वर्ग के आधार पर बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों का बहुभाषी शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में पौड़ी जिले के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल में अध्ययनरत द्विवर्षीय बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों को जनसंख्या के रूप में लिया गया है, जिसमें शोधार्थिनी द्वारा 160 द्विवर्षीय बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों का चयन यादृच्छिक न्यादर्श चयन विधि के द्वारा किया गया है। इस शोध अध्ययन में वर्णात्मक शोध के अन्तर्गत सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। बहुभाषी शिक्षा के प्रति बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों के अभिवृत्ति के मापन हेतु शोधार्थिनी द्वारा स्वर्निमित उपकरण का निर्माण किया गया। शोध अध्ययन में उद्देश्यों एवं परिकल्पनाओं के आधार पर उपयुक्त वर्णात्मक एवं अनुमानित सांख्यिकी का प्रयोग किया गया, जिसके अर्न्तगत माध्य, मानक विचलन एवं टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। शोध अध्ययन के निष्कर्ष यह बताते हैं कि लिंग, स्थानीयता और विषय वर्ग के आधार पर बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों का बहुभाषी शिक्षा के प्रति अभिवृत्ति में कोई सार्थक अन्तर नहीं है। महिला बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों का पुरुष बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों की तुलना में अभिवृत्ति सकारात्मक पाया गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों का शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों की तुलना में अभिवृत्ति सकारात्मक पाया गया। विज्ञान-वर्ग के बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों का कला-वर्ग के बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों की तुलना में अभिवृत्ति सकारात्मक पाया गया।
Keywords प्रशिक्षणार्थियों, बहुभाषी शिक्षा, अभिवृत्ति
Field Sociology > Education
Published In Volume 6, Issue 6, November-December 2024
Published On 2024-12-17
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2024.v06i06.33185

Share this