International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

मूल्य आधारित शिक्षा: एक अध्ययन भारतीय परिप्रेक्ष्य

Author(s) Anil Kumar Singh Kushwaha
Country India
Abstract एक ऐसा अदभूत संसार है जो लगातार बदल रहा है, ऐसे में केवल एक वाक्य है जो शिक्षा तथा मानव दोनों के लिए सत् एवं सनातन है, वो है- चरित्र व मानवीय मूल्यों का महत्व। मूल्य आधारित शिक्षा आज के जीवन में सुधार हेतु एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में है, जो छात्रों के नैतिक तथा जीवन मूल्यों को उचित आकर देने में सहायक होता है। इस टूल के माध्यम से अखंडता, सम्मान, ईमानदारी तथा परोपकार जैसे अमूल्य गुणों को स्थापित करना है। मूल्य-आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को अच्छा चरित्र, सहभागिता के गुणों, जीवन व् परिवार तथा समाज सम्बन्धी निर्णय लेनी की क्षमता आदि जैसे कौशलों को विकसित करने में बालक को सशक्त बनाता है।
मूल्य आधारित शिक्षा एक शैक्षिक चिन्तन है, यद्यपि यह अकादमिक ज्ञान से भिन्न होता है तथा यह बालकों के अखंडता के भाव, सम्मान, ईमानदारी, परोपकार तथा नैतिक मूल्यों एवं भावात्मक विकास के पोषण स्तर पर अपना ध्यान केन्द्रित करने पर बल देता है, यद्यपि शैक्षणिक उत्कृष्टता नि:संदेह एक छात्र के जीवन की यात्रा का प्रभावपूर्ण पक्ष है। भारत के अधिकांश स्कूल व् कालेज इस बात को समझते ही नहीं ही कि अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ बालक के जीवन मूल्य तथा चरित्र का विकास भी उसके अच्छे व्यक्तित्व एवं सुखी व् समृद्ध जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। अच्छे चरित्र व् व्यक्तित्व का विकास मूल्यधारित शिक्षा के माध्यम से अखंडता के भाव, सम्मान, ईमानदारी, परोपकार तथा नैतिकता जैसे अनेकों मूल्यों को समझने, अभ्यास करने तथा आत्मसात और सिखाने के लिए एक संरचित माँडल तैयार किया जा सकता है। भारत के स्कूलों तथा कालेजों में एक ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है जहाँ अकादमिक उपलब्धि के समकक्ष ही मूल्यधारित शिक्षा को भी महत्व प्रदान किया जाना चाहिए। भारत के कुछ स्कूलों (पतंजलि संचालित शिक्षा एवं गुरूकुल शिक्षा प्रणाली) में मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व को समझा जाता है तथा अकादमिक के रूप में ही जीवन मूल्यों से सम्बंधित शिक्षा को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
Keywords जीवन मूल्य, शिक्षा, नैतिकता, सहयोग की भावना, चरित्र व् व्यक्तित्व आदि।
Published In Volume 6, Issue 6, November-December 2024
Published On 2024-12-18
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2024.v06i06.33255

Share this