International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

विष्णु प्रभाकर की कहानियों में मध्य वर्ग की मानवीय संवेदना

Author(s) डॉ. ममता सिंह, अनिल कुमार
Country India
Abstract कहानी हिंदी साहित्य की सर्वाधिक सशक्त विधा है जो अत्यन्त लोकप्रिय है । मनुष्य स्वभाव से जिज्ञासु प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह अपने विचारों को किसी ना किसी माध्यम से प्रकट करता रहता है । लिखकर, बोलकर या संकेतो के माध्यम से वह अपने विचारों को अपने दुःख को प्रकट करने के रास्तों का निर्माण स्वयं करता है । कहानी भावों की अभिव्यक्ति का सरल माध्यम है । जिसका प्रभाव व्यक्ति के मानस पटल से लेकर हृदय स्थल तक सुगमता से पहुँचता है ।
प्रारंभ में कहानियों का निर्माण मनोरंजन के लिए किया जाता था । कालान्तर में कहानियाँ व्यक्ति और समाज के महत्वपूर्ण अनुभवों के प्रकटीकरण के साथ ही समाज सुधारक बनी हैं । आधुनिक समाज का यथार्थ अवलोकन कहानियों के माध्यम से समझा जा सकता है ।
Published In Volume 5, Issue 3, May-June 2023
Published On 2023-06-30
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2023.v05i03.4143

Share this