International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के तनाव एवं चिंता का प्रबंधन

Author(s) Dr. Kumari Arti
Country India
Abstract कोविड-19 एक संक्रमित रोग है जिसे 11 मार्च 2020 को WHO ने वैश्विक महामारी घोषित किया। भारत में मार्च 2020 में कोविड-19 ने दस्तक दी थी। इसके दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों में विभिन्न तरह के शारीरिक एवं मानसिक समस्याएँ उत्पन्न हुई। जिस के निदान के लिए सरकार शुरू से ही तत्पर रही और यथासंभव समाधान ढूंढ निकाला। आज भारत में इसकी स्थिति पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है। इस दौरान देश में वैक्सीन का निर्माण हुआ तथा जनसाधारण को उपलब्ध कराए गए। साथ ही DRDO ने मेडिसिन का निर्माण भी किया। विभिन्न समस्याओं को देखते हुए अलग-अलग अस्पतालों में अलग से कोरोना वार्ड की व्यवस्था की गई और अन्य सुविधाओं को भी बहाल किया गया। जहां तक मानसिक समस्या का संबंध है इसके लिए भी विभिन्न क्रियाकलापों की ओर ध्यान आकर्षित की गई जो एक तरह का तनाव प्रबंधन का कार्य कर रही है जैसे नियमित योगाभ्यास, अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को जागृत करने के लिए प्रोत्साहन, आत्मविश्वास को बनाए रखने में मदद पहुंचाने के लिए समय-समय पर राज्य एवं नागरिकों को दिशानिर्देश तथा विभिन्न सुविधाओं का लाभ। परिणाम यह है कि आज बहुत हद तक कोरोनावायरस पर नियंत्रण पा लिया गया है जिससे संक्रमित मरीजों के सुधार दर में वृद्धि के साथ-साथ मृत्यु दर में कमी आई है बीते भयानक कोरोना काल को भुलाया नहीं जा सकता है लेकिन अब धीरे-धीरे जनजीवन सुचारू हो रहा है। लोगों में कोरोना वायरस से लड़ने का आत्मविश्वास पैदा हो रहा है और लोग अपने को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को भी मदद पहुंचाने में सफल हो रहे हैं। समाज में एक दूसरे को सहायता पहुंचाने एवं सम्मान देने की प्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी होते दिखाई दे रही है। बीते कोरोना काल का दर्द आज भी मानस पटल को उद्वेलित कर देती है और आज भी एक भी संक्रमण की सूचना दहशत के भाव को उत्पन्न कर देती है।
Keywords कोविड-19, लाकडाउन, तनाव तथा उपचार।
Field Sociology > Philosophy / Psychology / Religion
Published In Volume 7, Issue 3, May-June 2025
Published On 2025-06-06
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i03.47298

Share this