International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

कृषि विकास और धान विपणन-प्रबंधन के मध्य आर्थिक संबंधों का एक समीक्षात्मक अध्ययन

Author(s) आनंद कुमार गौतम, डॉ. नम्रता गाईन
Country India
Abstract इस शोध का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2017–18 से 2023–24 तक के आँकड़ों के आधार पर यह मूल्यांकन करना है कि धान विपणन और प्रबंधन पर होने वाला सरकारी व्यय कृषि विकास के आर्थिक संकेतकों — जैसे कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन, निर्यात की स्थिति, प्रति किसान आय तथा संयुक्त कृषि विकास सूचकांक — को किस प्रकार प्रभावित करता है। Pearson सहसंबंध विश्लेषण के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि दोनों चर के मध्य सहसंबंध गुणांक r = 0.996 प्राप्त हुआ, जो एक सकारात्मक संबंध को प्रदर्शित करता है। इसका तात्पर्य यह है कि जैसे-जैसे धान प्रबंधन पर व्यय में वृद्धि हुई, वैसे-वैसे कृषि विकास से जुड़े आर्थिक संकेतकों में भी सुधार देखा गया। निष्कर्षतः, अध्ययन यह प्रमाणित करता है कि कृषि विकास के आर्थिक दृष्टिकोण से धान विपणन और प्रबंधन की भूमिका अत्यंत प्रभावशाली है।
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-07-18
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.51691

Share this