International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7, Issue 4 (July-August 2025) Submit your research before last 3 days of August to publish your research paper in the issue of July-August.

विदिशा के ऐतिहासिक पर्यटन में रोजगार की संभावनाओं का विश्लेषण

Author(s) Ms. Shiv Kumari Raghuwanshi, Dr. Sandhya Bhargava
Country India
Abstract विश्व में पर्यटन के विकास को वर्तमान स्तर तक पहुँचने में हजारों वर्ष लगे हैं। यह मनुष्य के अपने पर्यावरण एवं परिवेश के साथ विभिन्न प्रकार की पारस्परिक क्रियाओं का परिणाम रहा है और इसका विभिन्न स्तरों पर विकास हुआ है। प्राचीन काल से शिक्षा एवं धर्म को पर्यटन की वृद्धि के घटकों के तौर पर देखा जाता रहा है। पर्यटन को व्यापार एवं वाणिज्य की बढ़ती जरूरत से भी प्रोत्साहन मिला है। इसलिए हमने अतीत में सिल्क एवं गरम मसाले के व्यापार की बातें सुनी हैं और वर्तमान में भी वे हमारा ध्यानाकर्षित कर रही हैं।
मध्य प्रदेश का विदिशा शहर एक ऐतिहासिक शहर है और इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।यह शहर अपनी विविध संस्कृति और स्थापत्य कला के चमत्कारों पर गर्व करता है। यह बौद्ध धर्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण था और मौर्यों और गुप्तों जैसे प्राचीन राजवंशों के साथ हमेशा संपर्क में रहा। यहाँ के मंदिर प्रभावशाली हैं, खंडहर प्राचीन काल के गौरव को दर्शाते हैं, जबकि मूर्तियाँ दृश्य पाठ के रूप में प्रस्तुत होती हैं। यह ऐतिहासिक स्थल न केवल सांस्कृतिक धरोहर है बल्कि विदिशा की आर्थिक रीढ़ की हड्डी भी है। जो कई क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करते हैं और भविष्य में असीम रोजगार की संभावनाएं हमें दिखाई देती है|
Keywords रोजगार, विदिशा, ऐतिहासिक, पर्यटन, नगर, संस्कृति, स्थापत्य
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-07-18

Share this