International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

डिजिटल युग में किशोरों की शैक्षिक यात्राः अलवर जिले में इंटरनेट उपयोग और एनईपी 2020 का अध्ययन

Author(s) Khushal Mehta, Prof. Dr. Sandhya Sharma
Country India
Abstract यह अध्ययन ष्डिजिटल युग में किशोरों की शैक्षिक यात्रारू अलवर जिले में इंटरनेट उपयोग और एनईपी 2020 का अध्ययनष् शीर्षक के अंतर्गत डिजिटल तकनीक के प्रभाव को समझने का प्रयास करता है, विशेषकर किशोरों की शिक्षा पर इंटरनेट और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (छम्च् 2020) द्वारा प्रस्तावित डिजिटल पहलुओं के संदर्भ में। शोध की प्रकृति गुणात्मक है और इसमें पीयर-रिव्यू शोध लेखों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। कुल 12 पीयर-रिव्यू लेखों और अकादमिक प्रकाशनों की विषयवस्तु का विश्लेषण करते हुए, अध्ययन ने यह दर्शाया कि डिजिटल शिक्षा ने किशोरों के सीखने के तरीके, अभिवृत्ति और शैक्षिक सहभागिता को प्रभावित किया है। विश्लेषण से यह भी स्पष्ट हुआ कि छम्च् 2020 ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई सकारात्मक पहल की हैं, किंतु जमीनी स्तर पर डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों का प्रशिक्षण, और सामाजिक-आर्थिक असमानताएँ अब भी प्रमुख बाधा बनी हुई हैं। विशेष रूप से अलवर जैसे अर्ध-शहरी और ग्रामीण मिश्रित क्षेत्र में डिजिटल पहुँच और उपयोग में स्पष्ट भिन्नताएँ पाई गईं। यह अध्ययन इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि नीति स्तर पर किए गए प्रयास तब तक प्रभावी नहीं हो सकते जब तक तकनीकी अवसंरचना, डिजिटल साक्षरता और समावेशी पहुँच को समान रूप से सुनिश्चित नहीं किया जाए। अध्ययन डिजिटल शिक्षा की वर्तमान स्थिति को समझने के साथ-साथ भविष्य की नीतियों के लिए भी मार्गदर्शन प्रस्तुत करता है।
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-07-22
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.51879

Share this