International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 1 (January-February 2026) Submit your research before last 3 days of February to publish your research paper in the issue of January-February.

रायपुर शहर के होटल उद्योग में कर्मचारियों की कार्य क्षमता को प्रभावित करने वाले कारकों का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author(s) लोकेश कुमार साहू, डॉ. देवाशीष मुखर्जी, डॉ. प्रेम कुमार चन्द्राकर
Country India
Abstract प्रस्तुत अध्ययन का मुख्य उद्देश्य रायपुर शहर के होटल उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों की कार्य क्षमता को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की पहचान एवं विश्लेषण करना है। यह अनुसंधान होटल क्षेत्र में मानव संसाधन प्रबंधन की चुनौतियों और अवसरों को समझने का प्रयास करता है। यह एक वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन है जो प्राथमिक आंकड़ों पर आधारित है। रायपुर शहर के विभिन्न होटलों से यादृच्छिक नमूना विधि द्वारा 75 कर्मचारियों का चयन किया गया। आंकड़े संरचित प्रश्नावली के माध्यम से एकत्रित किए गए और सांख्यिकीय उपकरणों जैसे वर्णनात्मक सांख्यिकीए सहसंबंध विश्लेषण और प्रतिगमन विश्लेषण का उपयोग करके विश्लेषण किया गया। अध्ययन से पता चलता है कि कार्य वातावरणए वेतन संतुष्टिए प्रशिक्षण एवं विकास के अवसरए पर्यवेक्षण की गुणवत्ताए और कार्य.जीवन संतुलन कर्मचारियों की कार्य क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं। सामाजिक.आर्थिक कारक और संगठनात्मक संस्कृति भी कर्मचारियों की उत्पादकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन में पाया गया कि उचित कार्य वातावरण और कर्मचारी कल्याण योजनाओं का सीधा संबंध कार्य क्षमता में वृद्धि से है। यह अनुसंधान होटल प्रबंधकों को कर्मचारी प्रदर्शन सुधार हेतु रणनीति निर्माण में सहायक होगा। निष्कर्ष होटल उद्योग में मानव संसाधन नीतियों के विकास और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Keywords कार्य क्षमता, होटल उद्योग, मानव संसाधन, प्रबंधन कर्मचारी प्रदर्शन, संगठनात्मक व्यवहार, कार्य वातावरण, रायपुर, आतिथ्य क्षेत्र, कर्मचारी संतुष्टि, उत्पादकता।
Field Mathematics > Economy / Commerce
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-13
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.53268
Short DOI https://doi.org/g9w7jn

Share this