International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

समग्र स्वास्थ्य के लिए हठयोग: एक समीक्षात्मक अध्ययन

Author(s) Dr. ASHISH DOBHAL
Country India
Abstract शोध सार
मानव जीवन में स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। स्वास्थ्य के अभाव में जीवन जीने की कल्पना भी कठिन है, क्योकि रोगी व्यक्ति जीवन का आनन्द नहीं ले सकता। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने कर्त्तव्य कर्मो को पूर्ण कर अपने जीवन का सही तरीके से आनन्द प्राप्त कर सकता है। ईशावास्योपनिषद् में भी कर्म करते हुए सौ वर्षो तक जीवन जीने का उपदेश दिया गया है। परन्तु वर्तमान समय की जीवनशैली व गलत आचरण के कारण मनुष्य कमजोर व रोगी होता जा रहा है। यह रोग मनुष्य के समग्र स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालते है, जो उसके जीवन को नकारात्मक रुप से प्रभावित करते है।
इन रोगों के बचने के लिए आज मनुष्य कई प्रकार की वैज्ञानिक विधियों एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धितियों का प्रयोग करता है, जो उसे कुछ हद तक शारीरिक लाभ तो प्रदान करती है परन्तु साथ ही कई प्रकार के दुष्प्रभाव भी प्रदान करती है। कई बार देखा गया है कि एक रोग को ठीक करने वाली दवा अन्य रोग का कारण बन जाती है, जिससे मनुष्य को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन चिकित्सा पद्धियों के माध्यम से समग्र स्वास्थ की अवधारणा पूर्ण नहीं हो पाती है, जो कि मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा हमें पारम्परिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में देखने को मिलती है। यह पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियाँ केवल शारीरिक नहीं अपितु स्वास्थ के अन्य सभी आयामों पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग आदि अन्य कई ऐसी पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियाँ है, जिससे समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा पूर्ण होती है। इसमें भी योग विद्या का समग्र स्वास्थ्य में विशेष महत्व है। योग विद्या अन्तर्गत आने वाले हठयोग के माध्यम से मनुष्य अपने पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हो पाता है। प्रस्तुत शोध में हठयोग एवं उसकी क्रियाओं से समग्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का समीक्षात्मक अध्ययन किया जा रहा है।
Keywords समग्र स्वास्थ्य, योग, हठयोग, षट्कर्म, आसन, प्राणायाम, समाधि।
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-12
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.53523

Share this