International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययनः रायपुर जिले (छत्तीसगढ़) के संदर्भ में

Author(s) Mr. SUNIL KUMAR NIRALA, Dr. VIJAY KUMAR CHOUBEY
Country India
Abstract इस शोध पत्र का प्रमुख उद्देश्य रायपुर जिले (छत्तीसगढ़) में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (च्डम्ळच्) के तहत बैंकों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन करना है। शोध के अंतर्गत यह जानने का प्रयास किया गया है कि बैंकों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति देने की प्रक्रिया में क्या प्रमुख प्रवृत्तियाँ, समस्याएँ तथा चुनौतियाँ हैं एवं यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में कितना प्रभावी सिद्ध हो रहा है। इस अध्ययन के लिए द्वितीयक (सेकेंडरी) विधि को अपनाया गया। संबंधित बैंकों की स्वीकृत परियोजना रिपोर्ट्स, सरकारी विभागों से प्राप्त वार्षिक समीक्षाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य के जिला उद्योग केंद्र (क्प्ब्) से प्राप्त आँकड़े तथा पूर्व प्रकाशित शोध एवं साहित्य का गहन अध्ययन किया गया। आँकड़ों का विश्लेषण सांख्यिकीय तकनीकों के माध्यम से किया गया। मुख्य परिणाम दर्शाते हैं कि रायपुर जिले में च्डम्ळच् के अंतर्गत विभिन्न सूक्ष्म व लघु उद्योग परियोजनाओं को बैंकों द्वारा महत्वपूर्ण संख्या में स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। तथापि, कार्यान्वयन के स्तर पर ऋण वितरण में देरी, जानकारी की कमी, एवं प्रबंधन की समस्याएँ बाधक बन रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम रायपुर जिले में रोजगार बढ़ाने हेतु प्रभावशाली सिद्ध हो रहा है, किंतु इसकी प्रभावशीलता और अधिक बढ़ाने हेतु बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय एवं आवेदकों में अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है।
Keywords प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजनाएँ, रायपुर जिला, छत्तीसगढ़, रोजगार सृजन, द्वितीयक डेटा संग्रहण, परियोजना विश्लेषण, सूक्ष्म व लघु उद्योग, ऋण वितरण, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र, स्वरोजगार, बैंकिंग प्रक्रिया, प्रभावशीलता, चुनौतियाँ
Field Mathematics > Economy / Commerce
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-18
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.53712

Share this