International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

जन जागरण में शिक्षा की भूमिका : अवसर, चुनौतियाँ और समाधान

Author(s) Dr. Ram Prakash Prajapati, Mr. Kamal Kumar
Country India
Abstract शिक्षा केवल व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास की नींव ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरण का सशक्त साधन भी है। एक जागरूक और जिम्मेदार समाज का निर्माण तभी संभव है, जब नागरिक सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विषयों की गहरी समझ रखते हों और उन पर विचार कर उचित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों और यह क्षमता शिक्षा के माध्यम से ही विकसित होती है। शिक्षा व्यक्ति को उसके अधिकारों और कर्तव्यों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाती है। विशेषकर ग्रामीण, वंचित, पिछड़े और अनुसूचित वर्गों के लिए यह सशक्तिकरण का प्रमुख मार्ग बनती है।

जन-जागरूकता लाने हेतु स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, वयस्क शिक्षा केंद्र और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जैसे माध्यमों से अभियान चलाए जा सकते हैं। इसके साथ ही, मीडिया, स्वयंसेवी संस्थाएं और गैर-सरकारी संगठन (NGO) भी इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान दे सकते हैं।

हालाँकि इस दिशा में अनेक बाधाएँ सामने आती हैं, जैसे- व्यापक अशिक्षा, शिक्षा की घटती गुणवत्ता, सामाजिक कुरीतियाँ, डिजिटल विभाजन और प्रशासनिक स्तर पर अपर्याप्त समर्थन। इन समस्याओं का समाधान समावेशी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थानीय भाषाओं में शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता, प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति तथा सूचना एवं संचार तकनीक के सुव्यवस्थित उपयोग से किया जा सकता है।

इस संदर्भ में शिक्षा की भूमिका का विश्लेषण जन-जागरूकता के तीन आयामों- अवसर, चुनौतियाँ और समाधान के दृष्टिकोण से किया गया है। यह स्पष्ट करता है कि शिक्षा न केवल सामाजिक एकता और सहभागिता को सुदृढ़ करती है, बल्कि समावेशी विकास की आधारशिला भी है।
Keywords शिक्षा, जन-जागरूकता, सामाजिक परिवर्तन, चुनौतियाँ, समावेशी विकास आदि।
Field Sociology > Education
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-23
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.54137

Share this