International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968, 1986 एवं 2020 का शिक्षक शिक्षा में तुलनात्मक अध्ययन

Author(s) Dr. RAM LAKHAN YADAV
Country India
Abstract भारत की शिक्षा व्यवस्था में समय‑समय पर अनेक सुधार किए गए हैं, जिनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीतियाँ विशेष महत्व रखती हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968, 1986 एवं 2020 ने शिक्षक शिक्षा को शिक्षा व्यवस्था का केंद्रीय अंग माना है। प्रस्तुत शोध पत्र में इन तीनों नीतियों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध का मुख्य उद्देश्य शिक्षक शिक्षा से संबंधित प्रावधानों, उनकी समानताओं‑भिन्नताओं तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता का विश्लेषण करना है। अनुसंधान कार्य द्वितीयक स्रोतों पर आधारित है, जिसमें नीति दस्तावेज़ों, सरकारी रिपोर्टों तथा शोध आलेखों का अध्ययन किया गया है।
अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि 1968 की नीति ने शिक्षक को समाज निर्माता मानते हुए शिक्षक प्रशिक्षण एवं प्रतिष्ठा पर बल दिया; 1986 की नीति ने शिक्षक शिक्षा को व्यावसायिक रूप प्रदान किया तथा NCTE जैसी संस्थाओं की स्थापना की; वहीं 2020 की नीति ने वैश्विक दृष्टिकोण, डिजिटल तकनीक और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed. कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक शिक्षा को नई दिशा दी। तीनों नीतियों में शिक्षक को शिक्षा व्यवस्था का केंद्र, प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधार और सामाजिक स्थिति में उन्नयन पर बल दिया गया है, किंतु उनके दृष्टिकोण और कार्यान्वयन में अंतर पाया गया। वर्तमान समय में शिक्षक शिक्षा के समक्ष गुणवत्ता, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता और ग्रामीण‑शहरी असमानता जैसी चुनौतियाँ मौजूद हैं।
शोध पत्र में सुझाव दिए गए हैं कि शिक्षक शिक्षा में तकनीकी संसाधनों का विस्तार, व्यवहारिक प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार पर बल तथा शिक्षक की सामाजिक‑आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जाए। अतः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 ने नींव रखी, 1986 ने व्यावसायिक रूप दिया और 2020 ने वैश्विक व तकनीकी दृष्टिकोण प्रदान किया। भविष्य में शिक्षक शिक्षा को व्यवहारिक, तकनीकी और मानवीय मूल्यों पर आधारित बनाना अत्यंत आवश्यक है।
Field Sociology > Education
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-23
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.54224

Share this