International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

मीडिया एवं महिला सशक्तिकरण: अवसर एवं चुनौतियाँ

Author(s) अर्जुन राम, Dr. सतीश कुमार
Country India
Abstract महिला सशक्तिकरण 21वीं सदी का एक प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषय है।इसमें मीडीया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि वही समाज में विचार विमर्श और दृष्टिकोण का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के जरिए महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी सकारात्मक कहानियाँ समाज के सामने आती हैं, जो उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ने महिलाओं को अपनी आवाज़ उठाने, लैंगिक असमानताओं को चुनौती देने और वैश्विक आंदोलनों जैसे #MeToo को गति देने में निर्णायक भूमिका निभाई है।यद्यपि, मीडिया का यह प्रभाव केवल सकारात्मक ही नहीं नकारात्मक भी है। विज्ञापनों, धारावाहिकों और फिल्मों में महिलाओं को उपभोक्तावादी दृष्टि से प्रस्तुत करना, उन्हें “सौंदर्य के प्रतीक” या “कमज़ोर चरित्र” तक सीमित करना, लैंगिक रूढ़िवाद को बढ़ावा देता है। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर साइबर उत्पीड़न और ट्रोलिंग जैसी चुनौतियाँ भी महिला सशक्तिकरण की राह में बाधा बनती हैं।इस अध्ययन का उद्देश्य मीडिया और महिला सशक्तिकरण के द्वंद्वात्मक संबंध का गहन विश्लेषण करना है। शोध में यह समझने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार मीडिया महिलाओं के लिए अवसर पैदा करता है और किस हद तक उसकी नकारात्मक छवियाँ या प्रस्तुतियाँ सशक्तिकरण की प्रक्रिया को बाधित करती हैं। साथ ही, यह अध्ययन भविष्य के लिए ऐसे सुझाव भी प्रस्तुत करेगा, जिनसे मीडिया महिलाओं की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देते हुए सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।
Keywords मुख्य बिंदु : मीडिया, महिला सशक्तिकरण, अवसर, चुनौतियाँ
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-31
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.54927

Share this