International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

बागपत जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की नौकरी संतुष्टि के संदर्भ में संगठनात्मक वातावरण का अध्ययन

Author(s) Dr. Deepak Jain
Country India
Abstract इस शोध का उद्देश्य बागपत जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की नौकरी संतुष्टि और संगठनात्मक वातावरण के बीच संबंध का विश्लेषण करना है। अध्ययन में विशेष रूप से लिंग (पुरुष एवं महिला शिक्षक), विद्यालय का प्रकार (सरकारी एवं निजी), तथा क्षेत्र (ग्रामीण एवं शहरी) के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। संगठनात्मक वातावरण किसी भी शिक्षक के कार्य प्रदर्शन, मनोबल और संतुष्टि पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है। जब विद्यालय का वातावरण सहयोगी, सकारात्मक और प्रोत्साहनकारी होता है, तो शिक्षकों में कार्य संतुष्टि का स्तर उच्च होता है, जबकि नकारात्मक वातावरण से तनाव, असंतोष और कार्यक्षमता में कमी आती है।
इस शोध में प्रासंगिक साहित्य की समीक्षा की गई है और सांख्यिकीय विश्लेषण की सहायता से परिणाम प्रस्तुत किए गए हैं। निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ है कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों, पुरुष एवं महिला शिक्षकों, तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संगठनात्मक वातावरण और नौकरी संतुष्टि में उल्लेखनीय अंतर पाया गया। यह अध्ययन शैक्षिक प्रशासकों, नीति-निर्माताओं एवं विद्यालय प्रबंधकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
Keywords नौकरी संतुष्टि , संगठनात्मक वातावरण
Field Sociology > Education
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-08-15
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.55196

Share this