International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 4 (July-August 2026) Submit your research before last 3 days of August to publish your research paper in the issue of July-August.

माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तार्किक गणितीय बुद्धि पर लिंग के प्रभाव का एक अध्ययन

Author(s) Mrs. Sushma Jyoti, डॉ. बन्दना कुमारी
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध पत्र में लिंग के आधार पर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तार्किक गणितीय बुद्धि का अध्ययन किया गया है | अध्ययन के लिए ‘प्रतिदर्श सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है | इस हेतु शोधकर्त्री के द्वारा पटना शहर के कुल 120 छात्र-छात्राओं को यादृच्छिक प्रतिदर्श प्रतिचयन विधि से प्रतिदर्श के रूप में चयन किया गया, जिसमें 68 छात्र एवं 52 छात्राओं को चयनित किया गया है | अध्ययन के उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तार्किक गणितीय बुद्धि का स्तर ज्ञात करना तथा लिंग के आधार पर माध्यमिक विद्यालय के छात्र–छात्राओं की तार्किक गणितीय बुद्धि में अन्तर ज्ञात करना है | शोधकर्त्री के द्वारा तार्किक गणितीय बुद्धि को मापने के लिए स्व निर्मित प्रश्नावली मापनी उपकरण का प्रयोग किया गया है | प्रदत्तों के सांख्यकीय विश्लेषण हेतु शोधकर्त्री द्वारा प्रतिशत, माध्य, मानकविचलन और टी-अनुपात का प्रयोग किया गया है, इसके लिए M.S. EXEL तथा SPSS साफ्टवेयर का सहारा लिया गया है | अध्ययन के निष्कर्ष के रूप में लिंग के अनुसार माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तार्किक गणितीय बुद्धि में में कोई सार्थक अंतर नहीं है |
Keywords माध्यमिक विद्यालय, छात्र-छात्रा, तार्किक गणितीय बुद्धि. प्रतिदर्श, प्रतिदर्श सर्वेक्षण विधि, प्रतिचयन, यादृच्छिक विधि, प्रश्नावली, सांख्मायकीय, विश्लेषण, माध्य. मानकविचलन, M.S.EXEL
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2025
Published On 2025-09-11
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i05.55643

Share this