International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

संस्कृत मशीन लर्निंग के लिए सबसे उपयुक्त भाषा है”

Author(s) Dr. KAUSHAL KISHOR DWIVEDI
Country India
Abstract संस्कृत भाषा 1500 B.C पुरानी भाषा है । इसका प्रयोग विश्व के प्रथम ग्रन्थ ऋग्वेद में हुआ है । कहा जाता है कि इसका व्याकरण सबसे पहले विश्व के रचयिता (creator of the world )श्री ब्रह्मा जी ने बृहस्पति ( The sage of knowledge ) से तथा बृहस्पति जी ने श्री शिव (destroyer of glory) से लिया था । यह बात इस श्लोक में वर्णित है -
समुद्रवत्व्याकरणेमहेश्वरेततोऽम्बुकुम्भोद्धरणंबृहस्पतौ।
तद्भागभागाच्चशतंपुरन्दरेकुशाग्रविन्दूत्पतितंहिपाणिनौ॥
अष्टाध्यायी वाक्य संगठनात्मक (सेन्टेन्स फॉर्म )में नहीं है । इसमें लगभग 4000 (3996) सूत्र हैं । और ये सूत्र एक एक प्रकार से तकनीकी हैं जो एक दूसरे से प्रक्रियात्मक रूप में सम्बद्ध और पारिभाषिक हैं । इन सूत्रों द्वारा वाक्य निर्माण होता है ।चूंकि कम्प्यूटर की अपनी कोई भाषा नहीं । वह केवी कोड समझता है ।संस्कृत व्याकरण में भी केवल 3996 कोड ही हैं जिन्हें हम सूत्र कहते हैं । अतः संस्कृत कम्प्यूटर के लिए अनुकूल है । इसलिए विश्व भर में अब कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा रहा ।
संस्कृत भाषा मे दो मुख्य बिन्दु होते है -विसर्ग (:) और अनुस्वार (म)! संस्कृत के अधिकांश पूल्लिंग शब्द विसरंगात होते है जैसे कि छात्रः , खगः इत्यादि । आप इन शब्दों को मुख से एक बार उच्चारण कर के देखिए आप जान जाएंगे इन शब्दों की खासियत यह है कि इनके पीछे विसर्ग लगने से इनके उच्चारण के दौरान श्वास बाहर निकलता है ।ठीक वैसे जैसे कि कपालभाति प्राणायाम में श्वांस बाहर आता है तो जितनी बार विसर्ग वाले शब्दों का उच्चारण होता है ,अपने आप सहज रूप से कपालभाति प्राणायाम होता जाता है अनायास ही उससे मिलने वाले लाभ भी प्राप्त हो जाते है

संस्कृत को जिस देवनागरी लिपि में लिखा जाता है, वह संसार की सबसे अधिक वैज्ञानिक और पूर्ण लिपि है। इसमें लिखने और उच्चारण करने में किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं है। स्वरों और व्यंजनों की संख्या भी आवश्यक और पर्याप्त है। इसलिए कम्प्यूटर में ध्वनि आधारित उपयोगों के लिए भी संस्कृत सर्वश्रेष्ठ भाषा मानी गयी है। संस्कृत की स्पष्ट और सटीक व्याकरणिक संरचना के कारण इसे AI और कोडिंग के लिए उपयुक्त माना गया संस्कृत की तार्किक और सटीक व्याकरणिक संरचना AI प्रोग्रामिंग के लिए उपयोगी हो सकती है क्योंकि यह त्रुटियों को कम करने में मदद करती है। संक्षेपता के गुण के कारण संस्कृत को कम्प्यूटर प्रोग्राम लिखने के लिए भी सर्वश्रेष्ठ भाषा माना गया है, हालांकि अभी तक इसका उपयोग इस कार्य में नहीं किया जा सका है।
Keywords WEB,SCRIPT,SANSKRIT LANGUAGE
Field Computer Applications
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2025
Published On 2025-09-18
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i05.56028

Share this