International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की कम उपस्थिति के कारणों का अध्ययन

Author(s) Dr. Deepak Jain
Country India
Abstract सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति शिक्षा की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण संकेतक है। यद्यपि सरकार और कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विविध नियम व योजनाएँ लागू करते हैं, फिर भी जनपद बागपत के अधिकांश कॉलेजों में उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। उपस्थिति में कमी के अनेक कारण हैं - जैसे आर्थिक कठिनाइयाँ, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, परिवहन की समस्या, कॉलेज वातावरण, अध्यापन की गुणवत्ता, रोजगार की तैयारी और डिजिटल साधनों का बढ़ता आकर्षण।
प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य जनपद बागपत के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की कम उपस्थिति के मूल कारणों का विश्लेषण करना है। इस अध्ययन से प्राप्त निष्कर्ष न केवल कॉलेज प्रशासन और अध्यापकों को दिशा देंगे बल्कि नीति-निर्माताओं और अभिभावकों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
Published In Volume 7, Issue 2, March-April 2025
Published On 2025-04-12

Share this