International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

प्रयागराज शहर के प्रतियोगी छात्र एवं उनमें स्मार्ट फोन के प्रयोग का स्तर और आदत का अध्ययन

Author(s) Dr. Ved Prakash Vedi
Country India
Abstract *शोध सार (Abstract)*
प्रस्तुत शोध अध्ययन प्रयागराज शहर के प्रतियोगी छात्रों की संरचना एवं उनमें स्मार्टफोन की आदत एवं प्रयोग के स्तर से संबंधित है।यह अध्ययन पूर्णतया प्राथमिक आंकड़ों पर आधारित है।आंकड़ों के एकत्रण की अवधि माह-अगस्त ,वर्ष 2018 है।कुल 100 छात्रों को प्रतिदर्श के रूप में लिया गया है। कुल चार मोहल्लों को गैर संभावना प्रतिदर्शन से चयनित किया गया, तदुपरांत प्रत्येक मोहल्ले से गैर संभावना प्रतिदर्श द्वारा 25-25 छात्रों को चयनित किया गया।इस अध्ययन से संबंधित सूचनाओं को प्रश्नावली विधि से एकत्र किया गया है। यहां के समस्त प्रतियोगी छात्रों में 20-25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र सर्वाधिक हैं।एक दिवसीय परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का अनुपात सर्वाधिक है। प्रतियोगी छात्रों में स्नातक उत्तीर्ण छात्र सर्वाधिक हैं। मात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र 32 प्रतिशत हैं।52 प्रतिशत छात्र कोचिंग क्लास करते हैं।शेष छात्र स्वाध्याय से तैयारी कर रहे हैं। 94 प्रतिशत छात्रों के पास मोबाइल फोन उपलब्ध है।इनमें से 79 प्रतिशत छात्रों के पास स्मार्टफोन है। जिओ सिम का प्रयोग सर्वाधिक होता है। इस शोध अध्ययन में छात्रों में मोबाइल फोन की आदत या प्रयोग की बारंबारता एवं उद्देश्य को उद्घाटित किया गया है। लगभग 30 प्रतिशत छात्र फोन के आदती हैं।मात्र 11 प्रतिशत छात्र ही आवश्यकता पड़ने पर फोन उठाते हैं। 90 प्रतिशत प्रतियोगी छात्र फोन के माध्यम से पढ़ने की तुलना में मुद्रित सामग्री को पढ़ते हैं।अर्थात अभी भी यहां के छात्र प्रिंट मैटीरियल्स पर अधिक निर्भर हैं।इस शोध अध्ययन से ज्ञात होता है कि प्रयागराज के छात्रों में फोन की लत अभी कम है।
Keywords प्रतियोगी छात्र, प्रतियोगी परीक्षाएं, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, सोशल मीडिया, आदत।
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2025
Published On 2025-10-08
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i05.57429

Share this