International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

समावेशी विद्यालय के सृजन व समावेशी क्रिया कलापों के क्रियान्वयन में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author(s) Mr. Birendra Kumar Singh, Dr. Sudhir Sudam Kaware
Country India
Abstract समावेशी शिक्षा विद्यालयी संस्कृति, नीतियों तथा व्यवहारों का नाम है, जिसमें सभी प्रकार के विद्यार्थियों सामान्य, दिव्यांग तथा सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित के लिए समानता व निष्पक्षता के सिद्धांतो को अपनाते हुए भेदभाव मुक्त वातावरण बनाना है। पिछले कुछ वर्षों में समावेशी शिक्षा के द्वारा विभिन्न आवश्यकताओं वाले छात्रों की समान पहुँच एवं भागीदारी को सुनिश्चित करने व बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रयास किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली में दिव्यांग या विशेष आवश्यकताओं वाले सभी बच्चों के लिए समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। समावेशी शिक्षा की सफलता, प्रधानाचार्य व शिक्षकों के दृष्टिकोण, धारणाओं एवं समावेशी विद्यालय पर निर्भर करती है जो इसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य एवं शिक्षक के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं विश्वास एक समावेशी कक्षा वातावरण बना सकते हैं, जबकि नकारात्मक दृष्टिकोण विकलांग छात्रों के प्रभावी एकीकरण में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। इस शोध पत्र का उद्देश्य इस अध्ययन में समावेशी विद्यालयों के सृजन एवं समावेशी क्रियाकलापों के क्रियान्वयन में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की भूमिका का विश्लेषण करना है।
Keywords मुख्य शब्दः समावेशी शिक्षा, नेतृत्व, प्रधानाचार्य, शिक्षक, समावेशन
Field Sociology > Education
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2025
Published On 2025-10-17
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i05.58200

Share this