International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

झालावाड़ जिले की महिलाओं के वैवाहिक समायोजन का उनके बच्चों की संवेगात्मक बुद्वि पर प्रभाव का अध्ययन

Author(s) Dr. Sabra Qureshi, Rekha Meena
Country India
Abstract भारतीय संस्कृति में विवाह को केवल दो व्यक्तियों के बीच संबंध के रूप में नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच एक स्थायी बंधन के रूप में देखा जाता है। विवाह जीवन की वह संस्था है, जिसके माध्यम से न केवल सामाजिक व्यवस्था को स्थिरता मिलती है बल्कि संतति का पालन-पोषण भी सुनिश्चित होता है। विवाहोपरांत पति-पत्नी के बीच जो सामंजस्य स्थापित होता है, वही परिवार के वातावरण की गुणवत्ता और बच्चों के समग्र विकास को प्रभावित करता है। विशेष रूप से महिला का वैवाहिक जीवन और उसमें उसका समायोजन परिवार की स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि महिला अपने दांपत्य जीवन में संतुष्ट और संतुलित है तो घर का वातावरण सुखद, तनावमुक्त एवं सकारात्मक होता है, जो सीधे तौर पर बच्चों की भावनात्मक, मानसिक और बौद्धिक वृद्धि में सहायक होता है। प्रस्तुत शोध में झालावाड़ जिले की महिलाओं के वैवाहिक समायोजन का उनके बच्चों की संवेगात्मक बुद्वि पर प्रभाव का अध्ययन ंिकया गया है। प्रस्तुत शोध अध्ययन के ंिलए शोधार्थी द्वारा झालावाड़ जिले की 50 ग्रामीण एवं 50 शहरी कुल 100 महिलाओं एवं उनके 200 बच्चों का न्यादर्श के लिये चयन ंिकया गया। प्रदत्तों के संकलन के ंिलये शोधार्थी द्वारा महिलाओं के वैवाहिक समायोजन से संबंधित तथ्यों के संकलन के लिए स्वनिर्मित साक्षात्कार अनुसूची तथा बच्चों की संवेगात्मक बुद्धि के लिय डॉ. एस के मंगल एवं डॉ. शुभ्रा मंगल द्वारा निर्मित संवेगात्मक बुद्धि मापनी का प्रयोग किया गया। शोध पंिरणामों से प्राप्त हुआ कि झालावाड़ जिले की ग्रामीण महिलाओं के वैवाहिक समायोजन का उनके बच्चों की संवेगात्मक बुद्वि पर सार्थक प्रभाव पाया गया। झालावाड़ जिले की शहरी महिलाओं के वैवाहिक समायोजन का उनके बच्चों की संवेगात्मक बुद्वि पर सार्थक प्रभाव पाया गया।
Keywords महिलायें, वैवाहिक समायोजन, संवेगात्मक बुद्धि
Field Arts
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-01-13
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i01.60240

Share this