International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

ग्रामीण पर्यटनः अल्मोडा जनपद के जागेश्वर धाम के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन

Author(s) Mr. Bhuwan Chandra Joshi, Dr. Dinesh Joshi, Dr. Manoj Bhoj
Country India
Abstract ग्रामीण पर्यटन आधुनिक पर्यटन उद्योग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। यह न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संसाधनों का सृजन करता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा, हस्तशिल्प, लोककला और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित करता है। उत्तराखंड का अल्मोड़ा जनपद विशेष रूप से ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है, जिसमें जागेश्वर धाम सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक तथा प्राकृतिक पर्यटन के समन्वित रूप का विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह शोध पत्र उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर में ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं, उसके विकास से उत्पन्न प्रभावों और स्थानीय समुदाय पर इसके असर का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। जागेश्वर धाम, जो प्राचीन मंदिरों का एक समूह है, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अध्ययन के दौरान पाया गया कि पिछले पाँच वर्षों में यहाँ पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है। हालांकि, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक चुनौतियाँ भी उभर कर सामने आई हैं। यह शोध पत्र इन सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण करता है और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत करता है, जो इस क्षेत्र में पर्यटन के सतत विकास के लिए आवश्यक हैं।
Keywords पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण होम स्टे
Published In Volume 7, Issue 6, November-December 2025
Published On 2025-12-18
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i06.63898

Share this