International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जोखिम प्रबंधन की चुनौतियां एवं रणनीतियां

Author(s) Mr. Pratap Saini, डॉ. राजेन्द्र सिंह
Country India
Abstract प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जोखिमों की प्रकृति, उनके मापन के तरीकों, वित्तीय संसाधनों के उपयोग तथा उनके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने वाली रणनीतियों के बीच संबंध का विश्लेषण करना है। अध्ययन हेतु 100 ग्रामीण उत्तरदाताओं को नमूने के रूप में चयनित किया गया तथा प्राथमिक आंकड़े संरचित प्रश्नावली के माध्यम से एकत्रित किए गए। एकत्रित आंकड़ों के विश्लेषण के लिए वर्णनात्मक सांख्यिकी (Mean, Standard Deviation) एवं सहसंबंध विश्लेषण (Correlation Analysis) का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि वित्तीय जोखिमों की प्रकृति और उन्हें मापने के तरीकों के बीच सकारात्मक एवं सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण संबंध पाया गया। इसके अतिरिक्त, वित्तीय संसाधनों के उपयोग और उनके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने वाली रणनीतियों के मध्य भी उच्च सकारात्मक सहसंबंध विद्यमान है। यह परिणाम दर्शाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय निर्णय केवल संसाधनों की उपलब्धता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जोखिम प्रबंधन, रणनीतिक योजना एवं वित्तीय जागरूकता पर भी निर्भर करते हैं। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में उपयुक्त जोखिम मापन विधियों एवं प्रभावी वित्तीय रणनीतियों को अपनाया जाए, तो वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं सतत ग्रामीण विकास संभव है। यह अध्ययन नीति निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों तथा शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Keywords प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जोखिमों की प्रकृति, उनके मापन के तरीकों, वित्तीय संसाधनों के उपयोग तथा उनके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने वाली रणनीतियों के बीच संबंध का विश्लेषण करना है। अध्ययन हेतु 100 ग्रामीण उत्तरदाताओं को नमूने के रूप में चयनित किया गया तथा प्राथमिक आंकड़े संरचित प्रश्नावली के माध्यम से एकत्रित किए गए। एकत्रित आंकड़ों के विश्लेषण के लिए वर्णनात्मक सांख्यिकी (Mean, Standard Deviation) एवं सहसंबंध विश्लेषण (Correlation Analysis) का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि वित्तीय जोखिमों की प्रकृति और उन्हें मापने के तरीकों के बीच सकारात्मक एवं सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण संबंध पाया गया। इसके अतिरिक्त, वित्तीय संसाधनों के उपयोग और उनके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने वाली रणनीतियों के मध्य भी उच्च सकारात्मक सहसंबंध विद्यमान है। यह परिणाम दर्शाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय निर्णय केवल संसाधनों की उपलब्धता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जोखिम प्रबंधन, रणनीतिक योजना एवं वित्तीय जागरूकता पर भी निर्भर करते हैं। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में उपयुक्त जोखिम मापन विधियों एवं प्रभावी वित्तीय रणनीतियों को अपनाया जाए, तो वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं सतत ग्रामीण विकास संभव है। यह अध्ययन नीति निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों तथा शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Field Business Administration
Published In Volume 7, Issue 6, November-December 2025
Published On 2025-12-30
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i06.64999

Share this