International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 4 (July-August 2026) Submit your research before last 3 days of August to publish your research paper in the issue of July-August.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालयी शिक्षा प्रणाली में मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा आधारित शिक्षण को प्रोत्साहन: एक अध्ययन

Author(s) मुन्ना राम महतो, डॉ. शिल्पी राज
Country India
Abstract विश्व में कहीं भी शिक्षा एवं शिक्षा नीति की जब बात होती है तब भाषा की चर्चा होना अनिवार्य है I भाषा के बिना औपचारिक शिक्षा संभव नहीं है I भारत में भाषा का विषय अधिक महत्वपूर्ण, जटिल, और एक भावनात्मक विषय भी है I भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा हुई I नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आने से भारत की शिक्षा प्रणाली में कई उम्मीदों के साथ नए बदलाओं तथा नए तत्वों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है I जिसमें एक महत्वपूर्ण भाग है ‘भाषा’I भारत दुनिया के उन अनूठे देशों में से एक है जहाँ भाषाओँ में विविधता की विरासत पाई जाती है I इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओँ के संरक्षण, संवर्धन, एवं विकास-विस्तार के सन्दर्भ में आवश्यक तथ्यों को समावेश कर गहन अवलोकन किया गया हैI इस शिक्षा नीति में विद्यालयी शिक्षा प्रणाली में कम-से-कम कक्षा-05 तक तथा जहाँ संभव है वहाँ कक्षा-08 तक के बालकों को स्थानीय भाषा/मातृभाषा में शिक्षा देने की बात कही गई है I राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समग्र शिक्षा aएवं मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषाओँ को स्कूली स्तर पर अनिवार्य किया गया है क्योंकि इसमें भारत की पारम्परिक शैक्षणिक भावना समाहित है एवं संस्कृति प्रतिबिंबित है I
Keywords राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, विद्यालयी शिक्षा प्रणाली, समग्र शिक्षा, मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-01-11
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i01.66558

Share this