International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

भरतपुर जिले में खाद्यान्न फसलों की उत्पादकता का विश्लेषण

Author(s) Renu Solanki, Dr. Ashutosh
Country India
Abstract वर्तमान में संसार के अधिकांश देशों में जनाधिक्य की समस्या देखने को मिलती है। जनाधिक्य के कारण संसार में खाद्य समस्या एक ज्वलन्त समस्या है। इस समस्या का एक मात्र समाधान खाद्य फसलों की उत्पादकता को बढ़ाकर ही किया जा सकता है। भरतपुर जिला राजस्थान राज्य के पूर्वी भाग में स्थित एक कृषि प्रधान सघन बसा जिला है। भरतपुर में विश्व प्रसिद्ध केवलादेव घना पक्षी विहार स्थित होने एवं ताज ट्रोपेजियम जोन (TTZ) में आने के कारण प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग स्थापित नहीं हो सकते हैं । अतः कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग ही यहाँ की अर्थव्यवस्था का आधार हैं ।
प्रस्तुत शोध पत्र में भरतपुर जिले की खाद्यान्न फसलों की उत्पादकता को मापने के लिए एम. जी. केण्डाल (1939) की कोटि गुणांक विधि का प्रयोग किया गया है। भरतपुर जिले की तहसीलों को इकाई मानते हुए खाद्यान्न फसलों की उत्पादकता का मापन किया गया है। उत्पादकता का मापन करने पर ज्ञात हुआ है कि भरतपुर जिले की बयाना, रूपवास एवं वैर तहसीलों में उच्च उत्पादकता, नदबई तथा भुसावर में मध्यम एवं उच्चैन एवं भरतपुर तहसीलों में निम्न उत्पादकता पाई जाती है।
Keywords कृषि उत्पादकता, कोटि गुणांक, टी. टी. जेड., जनाधिक्य।
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-01-23
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i01.66779

Share this