International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

नोहर नगर में नगरीकरण की स्थानिक व कालिक प्रवृत्ति: एक तुलनात्मक अध्ययन

Author(s) सुरेन्द्र कुमार, डॉ. बाबू लाल शर्मा
Country India
Abstract प्रस्तुत शोधकार्य का उद्देश्य वर्ष 1990 से 2024 के मध्य नोहर नगर के क्षैतिज शहरी विस्तार, उसकी दिशा, गति तथा उसे प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में विभिन्न वर्षों के उपग्रह चित्रों यथा- Landsat 4–5 TM, Landsat-7 ETM+ तथा Landsat-8 OLI और GIS तकनीकों का उपयोग किया गया है। चयनित वर्षों 1990, 2000, 2010 एवं 2024 के लिए शहरी क्षेत्र का मानचित्रण कर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया। अध्ययन के परिणाम दर्शाते हैं, कि 1990 से 2024 के मध्य नोहर नगर के क्षेत्रफल में लगभग 173 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नगर में वर्ष 1990–2000 के मध्य शहरी विस्तार तीव्र रहा, जो प्रशासनिक, स्वास्थ्य एवं आवासीय सुविधाओं के विस्तार से प्रेरित था। वहीं वर्ष 2000–2010 के दौरान विस्तार ने अधिक संगठित स्वरूप ग्रहण किया और प्रमुख सड़कों, संस्थागत क्षेत्रों तथा औद्योगिक गतिविधियों के साथ नगर का फैलाव बढ़ा। वर्ष 2010–2024 की अवधि में नगरीकरण सर्वाधिक व्यापक और तीव्र रहा, जिसमें औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स और रियल एस्टेट गतिविधियों के कारण नगर का विस्तार दक्षिणी एवं पूर्वी दिशाओं में अधिक स्पष्ट रूप से हुआ।
Keywords नगरीकरण, क्षैतिज शहरी विस्तार, स्थानिक-कालिक प्रवृत्ति, GIS एवं दूरसंवेदी, नोहर नगर
Field Arts
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-02-06

Share this