International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

समकालीन वैश्विक राजनीति में भारत कि भूमिका: एक अध्ययन

Author(s) डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे
Country India
Abstract सारांश
समकालीन वैश्विक राजनीति में, भारत एक महत्वपूर्ण और गतिशील शक्ति के रूप में उभर कर विश्व पटल पर सामने आ रहा है, भारत आर्थिक, कूटनीतिक, भू-राजनीतिक शक्ति के अलावा जी20, क्वाड और ब्रिक्स जैसे मंचों के माध्यम से बहुध्रुवीय विश्व में 'विश्वबंधु' की भूमिका भी निभा रहा है। भारत की भूमिका अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति की नहीं, बल्कि वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनने की है, जो आत्मनिर्भर भारत पहल के माध्यम से अपनी रक्षा निर्यात बढ़ाकर वैश्विक रक्षा उद्योग में भी अपनी जगह बना रहा हैं। आर्थिक शक्ति, भू-राजनीतिक और रणनीतिक भूमिका, वैश्विक स्वास्थ्य और कूटनीति, जलवायु और सतत विकास, ग्लोबल साउथ की आवाज, योग, सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है। भारत की वैश्विक राजनीति में भूमिका पिछले कुछ दशकों में बहुत महत्वपूर्ण रूप से बदल रही है। पहले जहां भारत एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में देखा जाता था, वहीं अब यह एक प्रमुख वैश्विक अभिनेता के देखा जा रहा है। भारत के राजनीतिक, आर्थिक, और सैन्य प्रभाव ने उसे एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। भारत की भूमिका अंतरराष्ट्रीय राजनीति वर्तमान समय में पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। वैश्विक आर्थिक, सुरक्षा, और पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्य में भारत ने एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, यह चुनौतियों से मुक्त नहीं है, लेकिन भारत की कूटनीतिक क्षमता, सैन्य शक्ति, और वैश्विक साझेदारी इसे एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने के रास्ते पर अग्रसर हैं। भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और समृद्ध भविष्य इसके सक्रिय वैश्विक नेतृत्व, स्थिरता की दिशा में काम करने और अपनी अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने पर निर्भर करेगा। गुटनिरपेक्षता और रणनीतिक स्वायत्तता के सिद्धांतों में निहित इतिहास के साथ, भारत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ वैश्विक राजनीति की चुनौतियों का सामना करता है। भारत वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभाव डालता है, जो सामूहिक रूप से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को आकार देते हैं। वैश्विक राजनीति पर भारत का प्रभाव एक जटिल और बहुआयामी घटना है, जो कूटनीतिक, आर्थिक, क्षेत्रीय और रणनीतिक आयामों में इसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। यह सारांश वर्तमान वैश्विक राजनीतिक परिवेश में भारत की बहुआयामी भूमिका का विश्लेषण करता है, जिसमें इसकी कूटनीतिक गतिविधियों, आर्थिक योगदान और क्षेत्रीय नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 21वीं सदी का नया भारत अपनी मज़बूत विदेश नीति के दम पर देश और देशवासियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रुप में उभर रहा हैं।
Keywords समकालीन परिदृश्य, वैश्विक राजनीति, विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, कूटनीति, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, वैश्विक साझेदारी आदि।
Field Arts
Published In Volume 8, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-01
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i02.73181

Share this