International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

पी.एम. श्री विद्यालय तथा शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि, सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन

Author(s) Sangeeta Das, Dr. Pramod Kumar Rajput
Country India
Abstract सारांश (Abstract)
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य पी.एम. श्री विद्यालय तथा शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि, सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन करना था। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया। अध्ययन की जनसंख्या में जिले के सभी पी.एम. श्री एवं शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित थे। नमूने के रूप में 200 विद्यार्थियों का चयन यादृच्छिक नमूना तकनीक द्वारा किया गया। डेटा संग्रह हेतु संवेगात्मक बुद्धि मापन स्केल, सृजनात्मकता परीक्षण तथा शैक्षिक उपलब्धि के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम के अंक का उपयोग किया गया। डेटा विश्लेषण हेतु Mean, Standard Deviation तथा t-test का उपयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि पी.एम. श्री विद्यालय के विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों से अधिक पाई गई, जबकि संवेगात्मक बुद्धि में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया। अध्ययन के आधार पर शैक्षिक निहितार्थ एवं आगे के शोध के सुझाव प्रस्तुत किए गए।
Keywords मुख्य शब्द: पी.एम. श्री विद्यालय , शासकीय विद्यालय सृजनात्मकता, संवेगात्मक बुद्धि, शैक्षिक उपलब्धि,
Field Sociology > Education
Published In Volume 8, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-03
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i02.73360

Share this