International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

समकालीन समय में भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों का अध्ययन: चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ

Author(s) Ms. मोनिका कुमावत, Prof. श्रद्धा तिवारी
Country India
Abstract भारत और जापान दोनों देशों के बीच मित्रता का लंबा इतिहास रहा है, जिसकी जड़े आध्यात्मिक जुड़ाव और मजबूत सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों में निहित है। जिसकी शुरुआत छठी शताब्दी ईस्वी में देखी जा सकती हैं। वहीं द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 28 अप्रैल, 1952 से दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की राजनयिक यात्रा प्रारम्भ की थी, आज वह 'विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी' के रूप में विकसित हो गयी है। आज भारत और जापान के मध्य संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं रणनीतिक सभी आयामों पर आधारित हैं। अत: भारत-जापान एशिया की इन दो महाशक्तियों के बीच बहुआयामी सहयोग न केवल इनके द्विपक्षीय हित में है, अपितु क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की स्थापना की दिशा में भी महत्त्वपूर्ण है।
यह शोध पत्र भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों के राजनीतिक, आर्थिक, प्रौद्योगिकी, सामरिक एवं विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के परिप्रेक्ष्य के साथ सांस्कृतिक और पर्यावरणीय आयामों का मौलिक और विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करता है। साथ ही उन संभावनाओं को प्रकट करता है जो भारत और जापान दोनों ही राष्ट्रों के एक उन्नत भविष्य के लिए आवश्यक है। इसके अलावा यह शोध पत्र भारत-जापान दोनों के द्विपक्षीय संबंधों में आने वाली चुनौतियों को भी बताता है जो दोनों देशों के संबंधों को उच्चतम स्तर तक पहुंचने में रूकावट का कार्य करती है।
Keywords भारत-जापान संबंध, बोद्ध धर्म, सैन्य अभ्यास, रणनीतिक साझेदारी, क्वाड, ओडीए।
Field Sociology > Politics
Published In Volume 8, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-13

Share this