International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

हरदोई जनपद में जनसंख्या घनत्व, ग्रामीण विकास और पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव

Author(s) सन्तोंषी, Dr. श्याम बहादुर सिंह
Country India
Abstract यह शोधपत्र ‘‘हरदोई जनपद में जनसंख्या घनत्व, ग्रामीण विकास और पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव‘‘ विषय पर आधारित है, जिसमें जनसंख्या विस्तार के कारण होने वाले सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय परिवर्तनों का विश्लेषण किया गया है। हरदोई जनपद, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख कृषि-प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद जनसंख्या घनत्व में निरंतर वृद्धि, संसाधनों की अनियोजित खपत, और पर्यावरणीय असंतुलन की ओर संकेत करता है। शोध में प्राथमिक एवं द्वितीयक आंकड़ों का उपयोग करते हुए यह दर्शाया गया है कि जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, भूमि और वन क्षेत्र पर अत्यधिक दबाव पड़ा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विकास की योजनाओं जैसे सड़क निर्माण, बिजलीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार ने पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना को भी प्रभावित किया है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि यदि योजनाबद्ध विकास और पर्यावरणीय संरक्षण में संतुलन नहीं बनाया गया तो यह जनपद पर्यावरणीय संकट की ओर बढ़ सकता है। यह शोध नीति निर्माताओं, पर्यावरणविदों और योजनाकारों के लिए दिशा-निर्देशक के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Keywords जनसंख्या घनत्व, ग्रामीण विकास, पारिस्थितिकी तंत्र, हरदोई जनपद, संसाधन संकट, पर्यावरणीय असंतुलन, टिकाऊ विकास.
Published In Volume 6, Issue 1, January-February 2024
Published On 2024-01-10
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2024.v06i01.76069

Share this