International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में परीक्षा चिंता स्तर का अध्ययन।

Author(s) NITIN BAJPAI, SAYAD ABDUL WAHID SHAH
Country India
Abstract प्रस्तुत अध्ययन में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में परीक्षा चिंता स्तर का अध्ययन करने के उद्देष्य से हरदोई जिले के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान व वाणिज्य संकाय के 120 विद्यार्थियों (60 छात्र व 60 छात्राओं) का चयन कर परीक्षा चिंता मापनी को प्रषासित किया गया और परिणाम में पाया गया कि 47.5 प्रतिषत विद्यार्थी (अधिकांष विद्यार्थी) औसत, 25 प्रतिषत विद्यार्थी उच्च तथा 27 प्रतिषत विद्यार्थी निम्न परीक्षा चिंता स्तर रखते हैं। हालांकि छात्र व छात्राओं में परीक्षा चिंता स्तर के प्राप्तांकों में छात्राओं का परीक्षा चिंता स्तर अधिक पाया गया किंतु जब छात्र-छात्राओं की परीक्षा चिंता की तुलना के उद्देष्य से टी परीक्षण लगाया गया तो .05 सार्थकता स्तर पर दोनों के परीक्षा चिंता स्तर पर कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया इसी प्रकार के परिणाम संकाय के आधार पर भी देखने को मिले जहाँ विज्ञान संकाय के छात्रों का परीक्षा चिंता स्तर वाणिज्य संकाय के छात्रों से उच्च पाया गया किन्तु जब परीक्षण द्वारा सार्थक अन्तर देखा गया तो .05 सार्थकता स्तर पर भी वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के परीक्षा चिंता स्तर में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया। इस प्रकार आंकड़ों के विष्लेषण के आधार पर कह सकते हैं कि विद्यार्थियों में ऐसे विद्यार्थी भी हैं जो उच्च परीक्षा चिंता स्तर रखते हैं। इसके साथ ही लिंग के आधार पर उनके परीक्षा चिंता स्तर में कोई सार्थक अन्तर नहीं है तथा संकाय के आधार पर भी उनके परीक्षा चिंता स्तर में कोई सार्थक अन्तर नहीं है।
Keywords स्नातक स्तर, सेमेस्टर परीक्षा, परीक्षा चिंता स्तर, परीक्षा व्यवस्था।
Field Sociology > Education
Published In Volume 5, Issue 5, September-October 2023
Published On 2023-10-17
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2023.v05i05.7616

Share this