International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

प्रधानमंत्री जन धन योजना: निष्क्रिय खातों का समालोचनात्मक मूल्यांकन

Author(s) Mr. Nihal Nayak, Dr. H.K. Khare
Country India
Abstract भारत में सरकार द्वारा प्रदान की जा रही वित्तीय सुविधाओं एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं से बंचित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को वित्तीय सुविधा आसानी से मुहैया कराने के लिये शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना 28 अगस्त 2014 को प्रारम्भ की गई। इस योजना के तहत दुर्घटना बीमा, डेविट कार्ड, ओवरड्राफ्ट, डीबीटी, शून्य शेष पर खाते की उपलब्धता, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग आदि विभिन्न प्रकार की सुविधायें प्रदान की गईं। इस योजना के माध्यम से दिसम्बर 2024 तक लगभग 54.03 करोड़ खाते खोले गये थे। किंतु केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी के अनुसार पीएमजेडीवाई के निष्क्रिय खातों की संख्या नवम्बर 2024 में खोले गये कुल खातों की संख्या का 20.91 प्रतिशत थी। वित्तीय समावेशन की दिशा में किये गये प्रयासों के माध्यम से दी गई विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं के बावजूद भी इतनी अधिक संख्या में लाभार्थियों के खाते निष्क्रिय हैं, यह एक चिंता एवं शोध का विषय है। इस शोध पत्र को प्रस्तुत करने का उद्देश्य इस समस्या के कारणों को जानने और उसके समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत करना है, जिससे इस महत्वाकांक्षी योजना को वास्तविक रूप में धरातलीय स्तर पर लागू किया जा सके एवं अधिक से अधिक खाते सक्रिय रूप से संचालित किये जा सकें।
Keywords PMJDY, DBT, BSBDA, LDM
Field Mathematics > Economy / Commerce
Published In Volume 8, Issue 3, May-June 2026
Published On 2026-05-11
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i03.77807

Share this