International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

मनरेगा से वी.बी.जी- राम जी में परिवर्तन: भारत के ग्रामीण रोजगार ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के विशेष संदर्भ में

Author(s) Mr. GIRRAJ MEENA, Dr. PAVITRA KUMAR KHEENCHI
Country India
Abstract महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा, 2005 से प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वी.बी. जी राम जी विधेयक, 2005 की ओर बदलाव, दो दशकों तक मनरेगा विश्व का सबसे व्यापक और मांग-आधारित सामाजिक सुरक्षा जाल रहा है जिसने राज्य और ग्रामीण गरीबों के बीच शक्ति संतुलन को मौलिक रूप से बदल दिया है हालांकि 2025 के अधिनियम का पारित होने मात्र एक संशोधन नहीं है यह भारत के महत्वाकांक्षी विकसित भारत 2047 राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ स्पष्ट रूप से संरेखित एक केंद्रीकृत, "मिशन उन्मुख ढांचे की ओर एक गहन परिवर्तन का प्रतीक हैं यह शोधपत्र महत्वपूर्ण नीतिगत परिवर्तनों का विस्तृत विश्लेषण करता है, जिनमें गांरटीकृत कार्य की अवधि को 100 से बढ़ाकर 125 दिन करना, सार्वजनिक कार्यों को कृषि अर्थव्यवस्था के साथ समन्वयित करने के लिए अनिवार्य 60 दिवसीय कृषि विराम की शुरूआत करना, और राजकोषीय उत्तरदायित्व में महत्वपूर्ण बदलाव लाना शामिल है। यह बदलाव 100 प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषित वेतन मॉडल से हटकर अधिक संधीय 60:40 केंन्द्र-राज्य साझेदारी व्यवस्था की ओर ले जाता है। इसके अतिरिक्त, यह शोधपत्र राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक की वैधानिक भूमिका का मूल्यांकन करता है, जो अस्थायी कार्यों से उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ और भौगोलिक रूप से चिंहित सामुदायिक परिसंपतियों के निर्माण की और बदलाव को अनिवार्य बनाता है, और बेहतर शासन और पारदर्शिता के लिए डिजिटल सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) का लाभ उठाता है। यह शोधपत्र भारत के ग्रामीण रोजगार परिदृश्य में वर्तमान में चल रहे विधायी और संरचनात्मक परिवर्तन का गहन और आलोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है
Keywords कीवर्ड:- मनरेगा, वी.बी. जी राम जी, ग्रामीण रोजगार, राजकोषीय संधवाद, राष्ट्रीय अवसंरचना संरचना, श्रम विरोधाभास, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना
Field Sociology > Administration / Law / Management
Published In Volume 8, Issue 3, May-June 2026
Published On 2026-06-16
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i03.81324

Share this