International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

भागलपुर जिले में आयु-समूह एवं ग्रामीण-शहरी आधार पर प्रवासन का प्रतिरूपः एक भौगोलिक विश्लेषण

Author(s) आयुष भारती
Country India
Abstract प्रवासन भारत में एक महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय एवं सामाजिक-आर्थिक प्रक्रिया के रूप में उभर कर सामने आया है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ क्षेत्रीय असमानता, सीमित रोजगार अवसर और असंतुलित विकास विद्यमान हैं। प्रस्तुत अध्ययन बिहार के भागलपुर जिले में आयु-समूह, लिंग एवं शैक्षिक स्तर के आधार पर प्रवासन के प्रतिरूपों का विश्लेषण भारत की जनगणना 2011 के प्रवासन आँकड़ों के आधार पर करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि प्रवासन विभिन्न सामाजिक-जनसांख्यिकीय समूहों में किस प्रकार भिन्न होता है तथा इसका ग्रामीण-शहरी गतिशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है। अध्ययन पूर्णतः द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है तथा वर्णनात्मक, विश्लेषणात्मक एवं सांख्यिकीय विधियों का प्रयोग किया गया है। आयु-आधारित विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि भागलपुर जिले में प्रवासन अत्यधिक कार्यशील आयु वर्ग (15-44 वर्ष) तक केंद्रित है, जो रोजगार एवं आजीविका से प्रेरित प्रवासन की प्रधानता को दर्शाता है। लिंग-आधारित विश्लेषण यह संकेत देता है कि कुल प्रवासियों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक है, विशेषकर ग्रामीण-शहरी एवं ग्रामीण-ग्रामीण प्रवासन धाराओं में, जो विवाह एवं पारिवारिक पुनर्वास की भूमिका को रेखांकित करता है। वहीं, शैक्षिक स्तर के अनुसार प्रवासन के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि उच्च शिक्षा प्राप्त प्रवासियों में प्रवासन अधिक शहरी, चयनात्मक एवं अवसर-उन्मुख होता जाता है, जबकि निम्न शैक्षिक स्तर वाले प्रवासी प्रायः अल्प दूरी एवं ग्रामीण प्रवासन से जुड़े रहते हैं। काई-स्क्वायर परीक्षण के परिणाम यह प्रमाणित करते हैं कि आयु, लिंग एवं शिक्षा का प्रवासन से सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण संबंध है। समग्र रूप से अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि भागलपुर जिले में प्रवासन एक संरचनात्मक एवं चयनात्मक प्रक्रिया है, जिसे आयु-लिंग-शिक्षा-संवेदी नीतियों, संतुलित ग्रामीण-शहरी विकास तथा कौशल-आधारित रोजगार सृजन के माध्यम से विकासोन्मुख बनाया जा सकता है।
Keywords प्रवासन, आयु संरचना, लिंग, शिक्षा, ग्रामीण-शहरी प्रवासन, भागलपुर जिला, जनगणना 2011।
Field Sociology > Geology
Published In Volume 8, Issue 3, May-June 2026
Published On 2026-06-06

Share this