International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

वर्धमान ग्रंथागार, जैन विश्व भारती संस्थान की जैन धर्म के वैचारिक एवं आध्यात्मिक उन्नयन में विशेष भूमिका: एक अध्ययन

Author(s) Ms. Lajwanti Jain, Dr. Yogendra Singh
Country India
Abstract सार (Abstract)

प्रस्तुत शोध का उद्देश्य जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूँ स्थित वर्धमान ग्रंथागार की जैन धर्म के वैचारिक एवं आध्यात्मिक विकास में भूमिका का अध्ययन एवं मूल्यांकन करना है। वर्धमान ग्रंथागार जैन आगम, प्राकृत, संस्कृत, हिन्दी एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित समृद्ध साहित्य, दुर्लभ पाण्डुलिपियों, शोध-प्रबंधों तथा आधुनिक सूचना संसाधनों का प्रमुख केन्द्र है। यह ग्रंथागार अध्ययन, अनुसंधान, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा आध्यात्मिक जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। इस अध्ययन में मिश्रित शोध पद्धति (Mixed Research Method) का प्रयोग किया गया। प्राथमिक आँकड़ों के संकलन हेतु संरचित प्रश्नावली, साक्षात्कार एवं प्रत्यक्ष अवलोकन का उपयोग किया गया, जबकि द्वितीयक स्रोतों के रूप में पुस्तकों, शोध-पत्रों, शोध-प्रबंधों तथा संस्थागत अभिलेखों का अध्ययन किया गया। अध्ययन में वर्धमान ग्रंथागार के 400 नियमित उपयोगकर्ताओं को प्रतिदर्श के रूप में सम्मिलित किया गया। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण प्रतिशत (Percentage), माध्य (Mean), मानक विचलन (Standard Deviation) तथा क्रिटिकल रेशियो (Critical Ratio) के माध्यम से किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि वर्धमान ग्रंथागार जैन धर्म के वैचारिक एवं आध्यात्मिक विकास में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। ग्रंथागार की समृद्ध संग्रह-संपदा, पाण्डुलिपि संरक्षण, डिजिटल सेवाएँ, शोध-अनुकूल वातावरण तथा उपयोगकर्ता-केंद्रित सेवाएँ विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, साधु-साध्वियों एवं अन्य उपयोगकर्ताओं के ज्ञान-विस्तार, अध्ययन-अभिरुचि, नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक चेतना को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। सांख्यिकीय विश्लेषण से अधिकांश परिकल्पनाएँ समर्थित पाई गईं, जिससे यह सिद्ध होता है कि वर्धमान ग्रंथागार केवल ज्ञान-संसाधनों का केन्द्र ही नहीं, बल्कि जैन ज्ञान-परम्परा के संरक्षण, मूल्यपरक शिक्षा के संवर्धन तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अतः यह अध्ययन विशेष ग्रंथालयों की उपयोगिता एवं महत्त्व को रेखांकित करता है तथा यह प्रतिपादित करता है कि पारम्परिक ज्ञान-संपदा को आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के साथ समन्वित कर ऐसे ग्रंथालय भविष्य के ज्ञान-समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
Keywords मुख्य शब्द — वर्धमान ग्रंथागार, जैन धर्म, वैचारिक विकास, आध्यात्मिक विकास, जैन विश्व भारती संस्थान, विशेष ग्रंथालय, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान।
Field Sociology > Data / Information / Statistics
Published In Volume 8, Issue 4, July-August 2026
Published On 2026-08-09

Share this