International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंच और आधुनिक फिल्मी लोकगीत-एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author(s) शुभी अग्रवाल, प्रो. रूचि गुप्ता
Country India
Abstract आधुनिक समय में ओटीटी मंच मनोरंजन की दुनिया में अपना प्रभुत्व स्थापित करने की ओर निरन्तर अग्रसर हो रहा है। आज ओटीटी मंच ने हमें इस बात से अवगत कराया है कि हम अपने मनोरंजन के लिए इन्टरनेट का उपयोग इस दिशा में भी कर सकते हैं। ओटीटी मंच केवल छुट-पुट गीत-संगीत को ही प्रसारित नहीं करता बल्कि आधुनिक समय में यह सुगम और लोकसंगीत का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है। ओटीटी मंच पर प्रसारित होने वाली पट कथाओं में साहित्यिक भाग के साथ-साथ संगीत की गुणवत्ता भी दष्टिगोचर होती है। आधुनिक समाज की पसंद बनने के बाद भी इस मंच पर प्रसारित होने वाली विषयवस्तु में लोकगीत की महक बरकरार है एवं कहीं-कहीं लोकगीत का पाश्चात्य संगीत के साथ सम्मिश्रित रूप भी दष्टिगोचर होता है। कहने का तात्पर्य यह है कि ओटीटी मंच की विषयवस्तु ने भी लोकप्रियता अर्जित करने के लिए लोकगीत का आश्रय प्राप्त किया है। इस प्रकार मनोरंजन के डिजिटलीकरण के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा और संगीत का भी परिवर्तित रूप जो हमारे सामने आया है यह विकसित भारत की पहचान का एक अंश होने के साथ-साथ भारतीय दर्शकों की अभिरुचि को भी दर्शाता है।
Keywords ओटीटी, ओटीटी का इतिहास, ओटीटी फिल्में, ओटीटी गीत-संगीत, ओटीटी लोकगीत
Published In Volume 8, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-09-04
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i05.86881

Share this