International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

डॉ ज़ाकिर हुसैन की बुनियादी शिक्षा का नई शिक्षा नीति 2020 में प्रासंगिकता

Author(s) Ms. Arpita
Country India
Abstract यह शोध पत्र डॉ ज़ाकिर हुसैन द्वारा प्रतिपादि बुनियादी शिक्षा के सिद्धांतों और विचारों की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रासंगिकता का विश्लेषण करता है। डॉ. हुसैन का मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी, और राष्ट्रीय निर्माण का सशक्त माध्यम है। उनके अनुसार, शिक्षा को उत्पादक कार्य, शारीरिक श्रम और नैतिक मूल्यों से जोड़ा जाना चाहिए।नई शिक्षा नीति 2020 भी बालक के सर्वांगीण विकास पर बल देती है – जिसमें ज्ञान, कौशल, नैतिकता, और सामाजिक उत्तरदायित्व को विशेष स्थान दिया गया है। इसके साथ ही, कौशल-आधारित शिक्षा, मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा, कला और हस्तकला का समावेश तथा स्थानीयता पर आधारित शिक्षा प्रणाली—डॉ. हुसैन के नैतिक श्रम और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़ी शिक्षा के विचारों से काफी मेल खाती है।यह शोध यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि यद्यपि समय और संदर्भ बदल चुके हैं, परंतु डॉ. ज़ाकिर हुसैन की बुनियादी शिक्षा के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। नई शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधान उनके दृष्टिकोण के आधुनिक रूपांतरण प्रतीत होते हैं।
Keywords डॉ. ज़ाकिर हुसैन, बुनियादी शिक्षा, नई शिक्षा नीति 2020, नैतिक शिक्षा, कार्य आधारित शिक्षा, कौशल विकास, मातृभाषा।
Field Sociology > Education
Published In Volume 8, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-09-24

Share this