International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

आदिवासी परिवारों के आर्थिक विकास में लघु वनोपज की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन: सीधी जिले के कुसमी तहसील के विशेष संदर्भ में

Author(s) Ms. Mamta Devi Prajapati, Dr. R. P. Singh
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध पत्र सीधी जिले के कुसमी तहसील में आदिवासी परिवारों के आर्थिक विकास में लघु वनोपज की भूमिका के विश्लेषणात्मक अध्ययन पर केन्द्रित है। शोध कार्य हेतु 100 आदिवासी परिवारों से प्राथमिक आकड़े संरचित प्रश्नावली के माध्यम से संकलित किये गये है। आर्थिक विकास में लघु वनोपज की भूमिका का अध्ययन चार संकेतकों- लघु वनोपज से प्राप्त वार्षिक आय, वार्षिक बचत, प्राप्त रोजगार दिवस एवं ऋणग्रस्तता में कमी के आधार पर किया गया है। अध्ययन में पूर्व निर्मित परिकल्पनाओं की जॉच हेतु काई वर्ग परीक्षण एवं स्पीयरमैन रैंक सह-संबंध का प्रयोग किया गया है। स्पीयरमैन रैंक सह-संबंध गुणांक के द्वारा लघु वनोपज से प्राप्त आय तथा परिवार की कुल वार्षिक आय, वार्षिक बचत एवं रोजगार-दिवसों के मध्य धनात्मक एवं मजबूत सह-संबंध पाया गया। वहीं काई-वर्ग परीक्षण के परिणामों से भी यह स्पष्ट हुआ कि लघु वनोपज संग्रहण एवं आदिवासी परिवारों की ऋणग्रस्तता में कमी के मध्य महत्वपूर्ण संबंध है। अतः लघु वनोपज आदिवासी परिवारों की आय एवं बचत बढ़ाने, रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने तथा ऋणग्रस्तता कम करने के माध्यम से उनके आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Keywords लघु वनोपज, आदिवासी परिवार, आर्थिक विकास, वार्षिक आय, बचत, रोजगार, ऋणग्रस्तता, कुसमी तहसील, स्पीयरमैन रैंक सह-संबंध, काई-वर्ग परीक्षण।
Published In Volume 8, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-10-07

Share this