International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

“लोकसाहित्य और लोकतांत्रिक राजनीति’’ गढ़वाल मण्डल में लोकसाहित्य एवं राजनीतिक चेतना का एक अध्ययन

Author(s) Dr. Jagmohan Singh Negi
Country India
Abstract सारांश
लोकसाहित्य यहां मात्र मनोरंजन अथवा सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण तक ही समिति नहीं है, बल्कि यह किसी समाज की सामूहिक चेतना, सामाजिक अनुभवों और ऐतिहासिक स्मृतियों के महत्वपूर्ण अभिलेख के रूप में भी हैं। गढ़वाल के लोकगीतों और लोकगाथाओं में सामाजिक विषमता, श्रम, प्रवासन, सैनिक जीवन, स्त्री-अनुभव, प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय अस्मिता तथा सामाजिक परिवर्तन, धार्मिक, आर्थिक जैसे विषयों के साथ-साथ शासन, सत्ता और जनसरोकारों से संबंधित अनेक राजनीतिक संकेत भी दृष्टव्य होते हैं।
लोकसाहित्य और राजनीति के संबंध को केवल राजनीतिक दलों अथवा चुनावी राजनीति या राजनीतिक गतिविधियों के परिपेक्ष्य में अवलोकन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक राजनीति का व्यापक अर्थ, नागरिक भागीदारी, अधिकार-बोध, सामाजिक न्याय, स्थानीय स्वशासन, जनप्रतिनिधित्व, जवाबदेही, समानता तथा सामूहिक निर्णय-प्रक्रिया से भी इसका अवलोकन किया जाता है। वस्तुतः प्रस्तुत शोध पत्र यह समझने का प्रयास करेगा कि गढ़वाल मण्डल का प्रचलित लोकसाहित्य राजनीतिक चेतना के निर्माण, अभिव्यक्ति और प्रसार में किस प्रकार भूमिका का निर्वहन करता है तथा लोकजीवन में सत्ता, शासन और अधिकारों की अवधारणाएँ किस रूप में प्रकट होती हैं।
उत्तराखण्ड में लोकसाहित्य की पूर्व समय से अह्म भूमिका रही है। किन्तु पृथक राज्य की मांग को लेकर उत्तराखण्ड की धरती पर उपजा राज्य आंदोलन के लोकगीतों, नारों, नाटकों, कहानियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा जनगीतों की भूमिका ने यहां लोकसाहित्य को ओर भी महत्वपूर्ण बना लिया था। लोकसाहित्य ने आंदोलन के दौरान स्थानीय पहचान, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और जनसरोकारों को अभिव्यक्ति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य निर्माण के बाद बदलते राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश में लोकसाहित्य में स्थानीय पहचान, विकास, पलायन, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सहभागिता, सामाजिक न्याय तथा शासन-व्यवस्था से जुड़ी आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति किस प्रकार हुई है, यह भी प्रस्तुत शोध परियोजना में एक महत्वपूर्ण पक्ष है।
Keywords कीवर्ड्स- लोकसाहित्य, लोकतांत्रिक राजनीति, गढ़वाल मण्डल, राजनीतिक चेतना, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन, जनसहभागिता, सामाजिक न्याय, क्षेत्रीय अस्मिता, लोकपरंपरा, जनसरोकार।
Published In Volume 8, Issue 6, November-December 2026
Published On 2026-11-06

Share this