International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

'यथा प्रस्तावित' उपन्यास में रोज़गार की समस्या

Author(s) Subhash Chander
Country India
Abstract प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार गिरिराज किशोर द्वारा रचित उपन्यास 'यथा प्रस्तावित' में भारतीय कार्यालय व्यवस्था, सामाजिक असमानता और दलित वर्ग के शोषण का यथार्थ चित्रण किया गया है। इस उपन्यास में रोज़गार की समस्या को सरकारी कार्यालयों में व्याप्त जातिवाद, भेदभाव, पक्षपात और भ्रष्टाचार के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। उपन्यास का मुख्य पात्र एक दलित कर्मचारी है जिसका नाम बालेसर है, जिसे नौकरी करने के बावजूद अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बालेसर ईमानदार और होनहार युवक है, परन्तु दलित होने के कारण उसे शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। विभाग के प्रशासनिक अधिकारी साजिश करके उसे काम से निकलवाना चाहते हैं। उस पर कई प्रकार के आरोप लगाते हैं। उसकी कार्य क्षमता और योग्यता को उचित सम्मान नहीं मिलता। उच्च वर्ग के अधिकारी उसके साथ जातिगत भेदभाव करते हैं तथा उसे आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित रखते हैं।
केवल नौकरी प्राप्त कर लेना ही रोज़गार की समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि कार्यस्थल पर समान अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और पदोन्नति के अवसर मिलना भी आवश्यक है। जातिगत मानसिकता के कारण दलित कर्मचारियों को मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक अपमान सहना पड़ता है।
यह उपन्यास रोज़गार की समस्या के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में व्याप्त जातिवाद, शोषण, सामाजिक असमानता और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर करता है। लेखक ने संदेश दिया है कि समाज में वास्तविक समानता स्थापित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी जातिगत भेदभाव के समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।
Keywords अभिशाप, आर्थिक, आजीविका, कूटनीतिक, पुनर्स्थापित, पक्षपात
Published In Volume 8, Issue 6, November-December 2026
Published On 2026-11-15

Share this