International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत किशोरियों (13–17 वर्ष) के व्यक्तित्व का अध्ययन (मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के विशेष संदर्भ में)

Author(s) अनुराधा बरुड़, प्रो. डॉ. मोहिनी सकरगायें, प्रो. डॉ. सुषमा शर्मा
Country India
Abstract किशोरावस्था व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण काल माना जाता है। इस अवस्था में किशोर न तो बालक रह जाता है और न ही पूरी तरह वयस्क होता है। प्रस्तुत अध्ययन में किशोरियों के व्यक्तित्व को समझने तथा यह जानने का प्रयास किया गया है कि विद्यालय का वातावरण उनके व्यक्तित्व को किस प्रकार प्रभावित करता है। किशोरावस्था जीवन का ऐसा काल है, जब किशोर-किशोरियाँ अनेक उलझनों और समस्याओं से गुजरते हैं। शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन तथा व्यवसाय-संबंधी समस्याएँ आदि उनके व्यक्तित्व को प्रभावित करती हैं। ऐसे में यदि उन्हें परिवार, पड़ोस, सहपाठियों और विद्यालय से उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है तथा उनमें सकारात्मक सोच विकसित होती है, तो उनका व्यक्तित्व बेहतर रूप से विकसित हो सकता है।
प्रस्तुत शोध में शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरियों के व्यक्तित्व का अध्ययन किया गया। अध्ययन से यह समझने में सहायता मिली कि विद्यालय का वातावरण तथा शिक्षकों का व्यक्तित्व भी विद्यार्थियों को प्रभावित करता है। विद्यार्थी विद्यालय में अपने शिक्षकों के साथ लंबे समय तक रहते हैं; इसलिए व्यक्तित्व-निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों द्वारा दिया गया सकारात्मक ज्ञान एवं मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व-विकास में सहायक होता है।
Keywords व्यक्तित्व, अंतर्मुखी, बहिर्मुखी, उभयमुखी, किशोरावस्था
Field Arts
Published In Volume 8, Issue 6, November-December 2026
Published On 2026-11-24

Share this