International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

थारू जनजाति के आजीविका संवर्धन में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका एवं प्रभाव पश्चिम चम्पारण ( वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व ) के संदर्भ में

Author(s) Ms. Shalu Kumari, Mr. Vivek Kumar Badal
Country India
Abstract पुरे भारत में जितनी भी अनुसूचित जनजातियाँ हैं उनमे से एक प्रमुख जनजाति थारू जनजाति है जो विशेषकर बिहार तथा उत्तर प्रदेश सहित नेपाल के तराई क्षेत्रों में अधिवास करती है. हमारे बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के समीप गौनाहा, मैनाटाढ, रामनगर, बगहा-1 एवं बगहा-2 प्रखंडों में थारु जनजाति लाखों की जनसँख्या में निवास करती है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही जितनी भी योजनाएं हैं जैसे- पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, वन अधिकार अधिनियम (जो वर्तमान में बिहार में लागू नहीं) एवं कुछ गैर सरकारी संगठन द्वारा चलाई जा रही अन्य योजना भी पूर्ण रूप से इन तक नहीं पहुँच पा रही है।
इस शोध का उदेश्य थारू जनजाति के आजीविका संवर्धन में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका एवं प्रभाव का विश्लेष्ण करना है. इसमें वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक की प्रविधि का उपयोग किया गया है.थारू समुदाय के ग्रामों में जाकर थारू परिवार एवम कुछ प्रमुख सुचना देने वाले गैर सरकारी संगठन जैसे - WTI,WWF सहित पत्रकार, जीविका दीदी, पंचायत प्रतिनिधि, गाँव के गुमास्ता से बात करने के उपरान्त निष्कर्ष में पाया गया की करीब 60% लोगों के पास स्मार्टफोन तथा घर में मीडिया हेतु TV भी है लेकिन 30 से 35% लोगों के पास नियमित रूप से इंटरनेट नहीं है जिस कारण ये लोग योजना की सूचनाओं से वंचित है . परन्तु क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया की सबसे विश्वसनीय सुचना का स्रोत आज भी ग्रामों में मुखिया, वार्ड, गुमास्ता, आशा, जीविका दीदी, लोकल पत्रकार हैं। जबकि 40% ऐसे लोग हैं जिसमें से 20% दूसरों के घरो पर जाकर रेडियों तथा TV से ख़बर या सुचना प्राप्त करते हैं ठीक वैसे हीं 20% लोग दुसरे के स्मार्टफोन में चलाये जा रहे सोशल मीडिया जैसे - वॉट्सऐप/यूट्यूब/इन्स्टाग्राम/फ़ेसबुक इत्यादि से सुचना तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं।
Keywords थारु जनजाति, आजीविका संवर्धन , गैरसरकारी संगठन
Field Sociology > Journalism / Media
Published In Volume 8, Issue 6, November-December 2026
Published On 2026-11-20

Share this