International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

डिजिटल आधुनिकता के युग में बदलती लैंगिक भूमिकाएंः वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र के हथकरघा बुनकर परिवारों की महिलाओं का समाजशास्त्रीय अध्ययन

Author(s) Ms. Ankita Deep, Prof. Dr. Ritu Ghosh
Country India
Abstract भारत में हथकरघा उद्योग अधिकतर महिला केंद्रित है, परंतु वाराणसी का हथकरघा उद्योग पारंपरिक रूप से पुरुष केंद्रित ही रहा है. जिसमें मुख्य रूप से बुनकारी का कार्य पुरुषों द्वारा संपन्न किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य के कारण अक्सर लोग सबसे बड़े और अदृश्य सहभागिता को नजर अंदाज कर देते हैं, महिलाओं की सहभागिता जिसे हम लैंगिक परिवर्तन के माध्यम से समझने का प्रयास करेंगे। इसके माध्यम से यह जानेंगे कि कैसे महिलाओं का अवैतनिक और मान्यता प्राप्त कार्य उत्पादन प्रक्रिया में कैसे सहभाग देता है, साथ ही यह जानने का प्रयास करेंगे कि कैसे बदलती सामाजिक आर्थिक परिस्थितियां बुनकर परिवारों में लैंगिक भूमिका को प्रभावित कर रही है।
यह अध्ययन बजरडीहा के बुनकर परिवारों के बीच किए गए साक्षात्कार और प्रायोगिक क्षेत्र सर्वेक्षण पर आधारित होगा, इसमें महिलाओं की भूमिका का पता लगाने के लिए गुणात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, जिसमें सूत तैयार करने से लेकर घरेलू प्रबंधन जैसी अन्य गतिविधियां भी शामिल होंगी।
निष्कर्षों से पता चलता है कि महिलाओं को कभी भी प्राथमिक बुनकर के रूप में मान्यता नहीं प्राप्त हो सकती और उनका कार्य सदा ही अवैतनिक, अदृश्य ही रह जाएगा, उन्हें किसी भी प्रकार का निर्णय लेने की प्रक्रियाओं से भी वंचित रखा जाता है। महिलाओं की शिक्षा और डिजिटल प्रौद्योगिकियों तक सीमित पहुंच भी लैंगिक संबंधों को प्रभावित कर रही है।
इस अध्ययन में यह भी तर्क दिया गया कि लैंगिक परिवर्तन को न केवल लैंगिक भूमिका में बदलाव के रूप में समझा जाए, बल्कि महिलाओं के श्रम की निरंतर अदृश्यता की एक आलोचनात्मक परीक्षा के रूप में भी समझा जाना चाहिए। समावेशी हथकरघा नीतियों को विकसित करने और लैंगिक अवसरों व समानता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के योगदान को पहचानना आवश्यक है।
Keywords लैंगिक परिवर्तन, अदृश्य श्रम, हथकरघा उद्योग, लैंगिक भूमिका।
Field Sociology
Published In Volume 8, Issue 6, November-December 2026
Published On 2026-11-24

Share this