International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

शिक्षक शिक्षा के शिक्षा स्नातक (बी. एड.) एवं प्राथमिक शिक्षक शिक्षा (डी. एल. एड.) के प्रशिक्षणार्थियों के व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक प्रतिबद्धता का तुलनात्मक अध्ययन

Author(s) Ms. रोहिणी शर्मा, Dr. नव प्रभाकर गोस्वामी
Country India
Abstract यह शोध अध्ययन बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक प्रतिबद्धता के तुलनात्मक विश्लेषण पर केंद्रित है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है वहाँ प्रशिक्षकों का संतुलित व्यक्तित्व और मजबूत व्यावसायिक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक हो गया है। अध्ययन के अंतर्गत 400 प्रशिक्षणार्थियों (200 बी.एड. एवं 200 डी.एल.एड.) का चयन जयपुर जिले से किया गया। शोध में सर्वेक्षण विधि के अंतर्गत मीरा दीक्षित की "कार्य संतोष मापनी" तथा कोस्टा और मैकक्रे द्वारा विकसित "फाइव फैक्टर इन्वेंटरी" का उपयोग किया गया। प्राप्त निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों का व्यक्तित्व डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों की तुलना में अधिक परिपक्व एवं प्रभावी पाया गया। इसी प्रकार, व्यावसायिक प्रतिबद्धता के संदर्भ में भी बी.एड. प्रशिक्षु अधिक उत्तरदायी एवं समर्पित दृष्टिगोचर हुए, विशेषतः पुरुष प्रशिक्षणार्थियों में यह अंतर अधिक स्पष्ट था। जबकि महिलाओं के मामले में डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने व्यावसायिक प्रतिबद्धता में अपेक्षाकृत अधिक संलग्नता दर्शायी। यह शोध न केवल शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए उपयोगी सुझाव प्रदान करता है, बल्कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में आवश्यक सुधार की दिशा भी इंगित करता है। अध्ययन यह प्रतिपादित करता है कि प्रशिक्षणार्थियों के व्यक्तित्व व व्यावसायिक दृष्टिकोण को प्रभावित करने में पाठ्यक्रम की संरचना, प्रशिक्षण वातावरण एवं सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
Keywords व्यावसायिक प्रतिबद्धता, शिक्षक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा, व्यक्तित्व
Field Sociology > Education
Published In Volume 7, Issue 3, May-June 2025
Published On 2025-05-23
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i03.45752

Share this