International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के शैक्षिक तनाव का उनके सृजनात्मकता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन

Author(s) जापना, डॉ. जगदंबा सिंह
Country India
Abstract वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य उच्च माध्यमिक स्तर के ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव का उनकी सृजनात्मकता पर प्रभाव जानना है। इसके लिए 200 विद्यार्थियों (100 ग्रामीण और 100 शहरी) का चयन किया गया। शैक्षिक तनाव को मापने के लिए डॉ. आशा रानी बिष्ट द्वारा विकसित शैक्षिक तनाव मापनी (2020) तथा सृजनात्मकता मापने के लिए डॉ. बाकर मेहंदी द्वारा विकसित सृजनात्मकता परीक्षण (2017 का संशोधित संस्करण) का प्रयोग किया गया। t-परीक्षण के माध्यम से प्राप्त परिणामों से स्पष्ट हुआ कि शैक्षिक तनाव और सृजनात्मकता के मध्य महत्वपूर्ण अंतर है। शहरी विद्यार्थियों की तुलना में ग्रामीण विद्यार्थियों में अधिक शैक्षिक तनाव पाया गया तथा उनकी सृजनात्मकता कम रही। यह अध्ययन इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि शैक्षिक तनाव विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-07-17
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.51150

Share this