International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 3 (May-June 2026) Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

महिला स्वास्थ्य पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों का प्रभाव: जामगांव-एम परियोजना क्षेत्र में एक अध्ययन

Author(s) किरण गौतम, Dr. स्नेह कुमार मेश्राम
Country India
Abstract प्रस्तुत अध्ययन का मुख्य उद्देश्य दुर्ग जिले के जामगांव-एम परियोजना क्षेत्र में संचालित महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों के महिला स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना है। यह अध्ययन विशेष रूप से यह जानने का प्रयास करता है कि आंगनवाड़ी केंद्रों, मातृत्व लाभ योजना, सुपोषण अभियान और टीकाकरण सेवाओं जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में कितना सुधार हुआ है। साथ ही यह भी विश्लेषण किया गया है कि इन योजनाओं के प्रभाव से महिलाओं की पोषण संबंधी जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच, मातृत्व देखभाल एवं टीकाकरण सेवाओं की पहुँच में क्या परिवर्तन आया है। अध्ययन का उद्देश्य यह भी है कि इन योजनाओं के व्यावहारिक पक्ष की प्रभावशीलता को मापा जाए तथा प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर नीति-निर्माताओं को उपयुक्त सुझाव प्रदान किए जाएँ, जिससे महिला स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी प्रयास अधिक सशक्त, समावेशी और व्यावहारिक रूप में क्रियान्वित हो सकें।
Published In Volume 7, Issue 4, July-August 2025
Published On 2025-07-24
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i04.52226

Share this