International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

हिमाचल में बुजुर्ग विधवाओं की आर्थिक समस्याएं- एक अनुभवजन्य अध्ययन

Author(s) Ms. Manorama Devi
Country India
Abstract वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य वृद्ध विधवाओं की आर्थिक समस्याओं के कारणों का पता लगाना है तथा वृद्ध विधवाओं की दूसरों के ऊपर निर्भरता का पता करना है। प्रस्तुत अध्ययन भारत के एक प्रान्त हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में किया गया जिसमें प्राथमिक एवं द्वितीयक स्त्रोतों से आंकड़े एकत्रित किये गए । प्राथमिक स्त्रोतों में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के दो खण्डों एवं नगरों से 455 वृद्ध विधवा महिला उत्तरदाताओं से साक्षात्कार प्रश्नावली की सहायता से सूचनाएं एकत्रित की गई । द्वितीयक स्त्रोतों में पत्रिकाओं सरकारी प्रतिवेदनों तथा शोध आधारित पुस्तकों से जानकारी प्राप्त की गई । अध्ययन से पता चलता है कि अधिकांश वृद्ध विधवाएं गृहणियां थीं] और उनको अपनी आश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है । इसी निर्भरता के कारण उनको तिरस्कार का भी सामना करना पड़ता है । अधिकांश महिलाओं को धन की कमी का सामना करना पड़ता है] जिसके कारण वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाती हैं । इस अवस्था में उचित पोषन बनाये रखना बहुत जरुरी होता है । वृद्ध शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन] कैल्सियम] विटामिन और खनिजों की ज्यादा जरुरत होती है । अध्ययन से पता चलता है कि अधिकांश वृद्ध विधवाओं को साधारण भोजन मिलता है तथा कुछ तो ऐसी वृद्ध भी थीं जिनको अच्छा भोजन नहीं दिया जाता है । वृद्ध विधवाएं अपने बेटों पर आर्थिक रूप से ज्यादा निर्भर रहती हैं । अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि हमारे समाज में अधिकांश वृद्ध विधवाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है । उनके जीवन की परिस्थितियाँ न केवल आर्थिक रूप से कठिन हैं] बल्कि सामाजिक और मानसिक दृष्टि से भी उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह अध्ययन हमें यह समझने में मदद करता है] कि वृद्ध विधवाएं किस प्रकार से अपने परिवार पर आश्रित हैं और यह आश्रितता कैसे उनके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।
Keywords वृद्ध विधवाएं, प्रतिवेदनों, तिरस्कार, निर्भरता. आश्रितता ।
Field Sociology
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2025
Published On 2025-09-05
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i05.55263

Share this