International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 6 (November-December 2026) Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of November-December.

जनजातीय महिलाओं में शिक्षा एवं रोजगार संबंधी प्रवास : राँची जिला के संदर्भ में एक अध्ययन

Author(s) Ms. SANDHYA KUMARI
Country India
Abstract सारांश : प्रवासन एक सामान्य मानवीय गतिविधि है| प्रवासन कई कारकों से प्रभावित होते है, जैसे- आर्थिक कारक, सामाजिक कारक, धार्मिक कारक आदि| सरल शब्दों में किसी व्यक्ति या लोगों का एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाना प्रवासन कहलाता है| शिक्षा तथा रोजगार प्रवासन के दो प्रमुख कारक है|
मानव उन्नत शिक्षा एवं रोजगार के अवसर हेतु मुख्य रूप से प्रवास करता है| किसी भी समाज के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में शिक्षा एवं रोजगार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है| जनजातीय समाज के संदर्भ में यदि शिक्षा एवं रोजगार की स्थिति का अवलोकन किया जाए तो यह प्रतीत होता है की जनजातीय समाज अन्य समाजों की अपेक्षा अभी भी काफी पीछे है| अपितु जनजातीय समाज शिक्षा एवं रोजगार में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है|
प्रस्तुत शोधपत्र में राँची जिला की जनजातीय महिलाओं में प्रवासन का अध्ययन शिक्षा एवं रोजगार के संदर्भ में किया गया है| राँची जिला में जनजातीय महिलाओं का प्रवासन मुख्य रूप से आर्थिक क्रियाओं के लिए होता है| जिसमें जनजातीय महिलायें मुख्यतः दैनिक प्रवासन करती है तथा उच्च शिक्षा के लिए मासिक और वार्षिक प्रवासन करती है| प्रस्तुत शोधपत्र में उपर्युक्त पहलुओं के आधार पर जनजातीय महिलाओं में प्रवासन का अध्ययन किया गया है|
Keywords जनजातीय महिला, प्रवासन, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक क्रिया |
Published In Volume 7, Issue 5, September-October 2025
Published On 2025-09-26
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i05.56552

Share this