International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

भारत की आर्थिक वृद्धि में महिलाओं की भूमिका

Author(s) Dr. Rajeshwar Prasad
Country India
Abstract यह शोधपत्र भारत में वर्ष 2013 से 2023 तक के दशक में महिलाओं की आर्थिक स्थिति, श्रम बल भागीदारी दर (Female Labour Force Participation Rate – FLFPR), तथा राज्यवार कार्य भागीदारी दर (Work Participation Rate – WPR) का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSSO), आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) तथा अन्य सरकारी स्रोतों से प्राप्त द्वितीयक आंकड़ों का उपयोग किया गया है। परिणाम बताते हैं कि 2013 से 2018 के बीच महिलाओं की श्रम भागीदारी में गिरावट आई, किंतु 2018 के बाद इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ और वर्ष 2023 तक यह दर लगभग 37 प्रतिशत तक पहुँच गई। इस वृद्धि में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, वित्तीय समावेशन तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका रही। यद्यपि प्रगति स्पष्ट है, फिर भी लैंगिक वेतन अंतर, असंगठित रोजगार, और सामाजिक पूर्वाग्रह जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। निष्कर्षतः, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को और सुदृढ़ करना आवश्यक है।
Keywords महिला श्रम बल भागीदारी, आर्थिक वृद्धि, लैंगिक समानता, राज्यवार विश्लेषण, PLFS, महिला सशक्तिकरण
Field Mathematics > Economy / Commerce
Published In Volume 5, Issue 4, July-August 2023
Published On 2023-08-12

Share this